''इस सूनेपन को भरा नहीं जा सकता'' दिवंगत पति के जन्मदिन पर इमोशनल हुई मंदिरा बेदी

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 04:56 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल 30 जून को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके अचानक निधन होने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा था। हालांकि अब वह फिर से अपनी नार्मल जिंदगी में वापिस आ रही हैं लेकिन राज को पल-पल याद करती रहती हैं। आज यानि 15 अगस्त को एक्ट्रेस के पति राज का जन्मदिन है। ऐसा पहली होगा जब मंदिरा अपने पति का जन्मदिन नहीं मना पाएंगी। इस मौके पर राज को याद कर मंदिर काफी इमोशनल हो गई। 

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। जिस में उन्होंने अपने दिल के जज्बात बयां किए हैं। मंदिरा पति राज संग एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, '15 अगस्त: हमेशा एक उत्सव था। स्वतंत्रता दिवस और राज के जन्मदिन का। हैप्पी बर्थडे राजी.. हम आपको याद करते हैं और आशा करते हैं कि आप हमें देख रहे हैं और हमेशा की तरह हमारे पीछे खड़े हैं। खाली जगह को कभी नहीं भरा जाएगा। उम्मीद है कि आप एक बेहतर जगह पर होंगे। शांतिपूर्ण और प्यार से घिरा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

मंदिरा बेदी की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी ढेरों कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को मजबूत रहने की हिम्मत दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि 30 जून 2021 को मंदिरा बेदी के पति राज कौशन का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने खुद पति राज कौशल की अर्थी को कंधा दिया था और उनका अंतिम संस्कार किया था। उन्होंने अपने बच्चों को इन सब से दूर रखा। अचानक हुई पति की मौत से मंदिरा टूट गई थी। 

Content Writer

Bhawna sharma