मौत से 1 दिन पहले मंदिरा बेदी के पति ने किया था पोस्ट, दोस्तों व बीवी संग बिताई थी रात

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 02:31 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहे। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। खबर सुनते ही सेलेब्स अब मंदिरा के घर पहुंच रहे हैं। 

पति की यूं अचानक हुई मौत से एक्ट्रेस मंदिरा बेदी बुरी तरह से टूट गई है। पति के अंतिम संस्कार में वो अपने दोस्तों के गले लगकर खूब रोई। बता दें कि मंदिरा की तरह ही उनके पति भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते थे। राज का आखिरी पोस्ट रविवार का था जिसमें उन्होंने अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी की तस्वीरों में जहीर खान, नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी शामिल थे। उन्होंने सोमवार को मंदिरा  और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा।  दोस्तों के साथ बिताए आखिरी पलों में वे बेहद खुश नजर आ रहे थे।

कौन थे राज कौशल?

बता दें कि मंदिरा के पति राज इंडियन डायरेक्टर व प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था. बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा। राज ने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

साल 1999 में मंदिरा और राज ने शादी की थी। इस शादी के लिए परिवारवाले राजी नहीं थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 1966 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां पर ऑडिशन देने आई थी इससे पहले वो'दिलवाले दुल्हनिया' जैसी फिल्म कर चुकी थीं। राज वहां पर मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यही से इनकी लवस्टोरी शुरू हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मंदिरा और राज की शादी के लिए तैयार नहीं थे परिवारवाले

वही, अपने रिश्ते को शादी का नाम देना इस कपल के लिए आसान नहीं था। जहां राज के घरवाले मंदिरा से शादी के लिए मान गए थे, वहीं मंदिरा के पेरेंट्स उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। राज बताते हैं, 'जब मैं पहली बार मंदिरा के माता-पिता से मिला तो उनके माता-पिता थोड़े नाराज थे, लेकिन बाद में वह मान गए। मुझे लगता है कि उनके पास इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते थे राज

एक बार अपनी लवस्टोरी के बारे में बताते हुए राज कौशल ने कहा था, जब मैंने पहली बार मंदिरा को देखा तो वह एक लाल और सफेद रंग की धारीदार टीशर्ट और खाकी पैंट पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, मैंने मंदिरा को इससे पहले 'डीडीएलजे' में देखा हुआ था लेकिन मैंने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया था। आगे उन्होंने कहा था, जब मैंने पहली बार मंदिरा को देखा तभी मुझे लग गया कि इस लड़की में कुछ तो बात है। उसके बाद हम एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन जब हम तीसरी बार मिले तब मुझे पूरा यकीन हो गया कि यही लड़की मेरी जिंदगी का हिस्सा बनेगी। पत्नी की तारीफ करते हुए राज ने कहा था, 'मंदिरा एक बुद्धिमान और समझदार महिला है उसे पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे मैनेज करना है। वह हमेशा मेरे हर मुश्किल वक्त में साथ रही है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kaushal (@rajkaushal)

बता दें कि शादी के 12 साल बाद मंदिरा और राज के घर बच्चे की किलकारियां गूंजी थी। 2011 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ और पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

Content Writer

Priya dhir