मां बनी मंदिरा बेदी, पोस्ट शेयर कर लिखा- तुम हमारे पास दुआ की तरह आई हो

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 12:21 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मंदिरा बेदी अपने फैंस के साथ लाइफ से जुड़ी हर चीज शेयर करती है। हाल ही में उनके घर एक नया मेहमान आया। दरअसल मंदिरा 48 की उम्र में एक बार फिर मां बनी है और उनके घर एक नन्ही परी आई है। मंदिरा ने खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। दरअसल मंदिरा ने 4 साल की बेटी को गोद लिया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर 

इसकी एक तस्वीर मंदिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पोस्टके कैप्शन में उन्होंने लिखा ,' वह हमारे पास एक आशीर्वाद की तरह आई। हमारी छोटी सी बेटी तारा। 4 साल और कुछ थोड़ी सी उम्र और उन आंखों से जो सितारों की तरह चमकती हैं। अपने वीर की बहन।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

She has come to us Like a blessing from above Our little girl, Tara. ⭐️ Four years and a bit With eyes that sparkle like stars Sister to her Vir ❣️ Welcoming her home With open arms and pure love Grateful, thankful. blessed 🙏🏽 Tara Bedi Kaushal ❣️ Became a part of our family on 28th July 2020.

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on Oct 25, 2020 at 6:08am PDT

जुलाई में बनीं परिवार का हिस्सा 

तारा मंदिरा की जिंदगी में जुलाई महीने में आई। बेटी के स्वागत पर मंदिरा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा ,' उसका घर में स्वागत है, खुली बाहों और सच्चे प्यार के साथ। हम आभारी हैं। तारा बेदी कौशल, हमारे परिवार का हिस्सा बनी 28 जुलाई 2020 को।'

Content Writer

Janvi Bithal