दूल्हे को हुआ कोरोना तो दुल्हन ने ICU पहुंच रचाई शादी

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 11:35 AM (IST)

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में ही तबाही मचा रखी हैं। यह खतरनाक बीमारी रोजाना हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वहीं हाल ही में शादी से पहले एक लड़का कोरोना की चपेट में आ गया। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के चलते उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया। मगर, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कपल ने अपनी शादी नहीं टाली बल्कि हॉस्पिटल के आईसीयू वॉर्ड में ही शादी रचा डाली।

PunjabKesari

दरअसल, टेक्सास के रहने वाले 41 वर्षीय कार्लोस मुनिज शादी से कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके चलते उन्हें सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। मगर, जिंदगी की जंग लड़ रहे कार्लोस ने अपनी शादी नहीं टाली।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक, उन्होंने बिस्तर पर लेटे-लेटे आईसीयू वॉर्ड में ही अपनी मंगेतर ग्रेस के साथ11 अगस्त को एक समारोह में "आई डू" कहा और शादी रचाई। शादी में हॉस्पिटल स्टॉफ के अलावा परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं था।

PunjabKesari

इस न्यूली मैरिड पति-पत्नी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे मेथोडिस्ट अस्पताल ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, हालत गंभीर होने के कारण कार्लोस को ईसीएमओ में रखा गया है। उनको बचाने का यही आखिरी रास्ता था। पोस्ट के मुताबिक कार्लोस को शादी का सुझाव एक नर्स ने दिया था।

वायरल वीडियो में कार्लोस और ग्रेस अस्पताल के ICU में शादी कर रहे हैं।दूल्हे ने टक्सीडो तो दुल्हन व्हाइट गाउल में दिख रही हैं। वहीं दुल्हन ने हाथ में बुके और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं, शादी में मौजूद स्टॉफ ने मास्क पहन रखा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static