Cheese के नीचे दब गया मालिक, पिस गई हड्डियां, शरीर ढूंढने में लग गए 12 घंटे !

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 01:11 PM (IST)

व्यक्ति के साथ कब कहां क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो रोजी-रोटी ही व्यक्ति की मौत का कारण बन जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तरी इटली में बर्गामो के पास हुआ है। जहां पर 25,000 पनीर के पहियों के गिर जाने के कारण डेली फॉर्म के मालिक की मौत हो गई। इस व्यक्ति की उम्र 74 साल थी और इसका नाम जियाकोमो चियापारिनी बताया जा रहा है।   

शरीर ढूंढने में लगे 12 घंटे 

रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में एक पनीर की फैक्ट्री के मालिक के गोदाम में एक शेल्फ टूट गई जिसके बाद वह पनीर के नीचे दब गया। इसके बाद उस व्यक्ति के ऊपर से चीज को हटाया गया। हटाने के बाद चियापारिनी के शरीर को ढूंढने में 12 घंटे लगे। बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शरीर की पहचान की। 

चीज व्हील्स में थे इतने पहिए 

बर्गामो के पास रोमानो डी लोम्बार्डिया के छोटे से शहर में स्थित इस गौदाम में ग्रैना पाडानो के कुल 25,000 पहिए थे। दुर्घटना के पीछे यांत्रिक खराबी या फिर सामग्रियों की टूट-फूट होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि शेल्फ कैसे गिरा।

 जब चियापारिनी पर गिरने वाली अलमारियों के पहियों की जब जांच हुई तो पता चला कि पहियों में मेटल लगा था जो कि 10 मीटर ऊंचा था। ऐसे में खबरों की मानें तो यह मेटल और सामग्री के टूटने के कारण व्यक्ति की जान गई है। 


 

Content Writer

palak