दुर्गा पूजा के पंडाल में लगी ममता बनर्जी की मूर्ति, 10 हाथों में शस्त्र की बजाय दिखाई  योजनाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 01:57 PM (IST)

हर बार की तरह इस बार भी कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल चर्चा में बने हुए हैं। यहां अलग अलग थीम में बने पंडालों में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे विवाद पैदा हो गया। दुर्गा पूजा के पंडाल को जूतों-चप्पल से सजाने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शक्ल पर ‘मां दुर्गा’ की प्रतिमा बनाई गई। 

चर्चा का विषय बनी यह मूर्ति पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक पूजा पंडाल में स्थापित की गई है। इसके दस हाथों में ममता सरकार की दस योजनाएं भी सजाईं गईं है। हाथों में शस्त्र की जगह राज्य सरकार की योजनाओं को दिखाया गया है। 


बताया जा रहा है कि ​मशहूर क्ले मॉडेलर में से एक मिंटू पाल ने कुमारतुली स्टूडियो में फाइबरग्लास की इस मूर्ति को बनाया है। ​बता दें कि इस बार दुर्गा पूजा के कई आयोजकों ने किसान आंदोलन, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और भारत के विभाजन जैसे मुद्दों को आधार बनाकर अपने पंडालों और मूर्तियों को तैयार किया है।


वहीं एक पंडाल  में ट्रैक्टर की प्रतिकृति रखकर किसानों के आंदोलन को दर्शाया। ट्रैक्टर के दो हिस्से हैं, जिन पर आंदोलन में मारे गए किसानों के नाम लिखे हैं।


एक अन्य पंडाल में  आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई को दर्शाने के लिए सैकड़ों जूतों के इस्तेमाल पर भी विवाद खड़ा हो। भारतीय जनता पार्टी ने आयोजकों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और मांग की कि पंडाल से जूते तुरंत हटाए जाएं।
 

Content Writer

vasudha