फैशन के मामले में मां प्रियंका से भी आगे निकली मालती, मोनोकिनी में लगी बेहद क्यूट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 06:31 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तमाम बिजी शेड्यूल के बाद भी फैमिली टाइम निकालना नहीं भूलते। वह अपनी लाडली बेटी के साथ मौका लगते ही घूमने निकल जाते हैं। हाल ही में प्रियंका ने मालती के साथ  एंजॉय करते ऐ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी का लुक देखकर सभी हैरान रह गए।


प्रियंका चोपड़ा, इस समय फैमिली वेकेशन पर है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी मालती की तस्वीर शेयर की,जिसमें  वह एक सुंदर स्काई ब्लू मोनोकिनी पहने हुए देखी जा सकती है, जिस पर स्ट्रॉबेरी प्रिंट है। मालती के हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा है। वह समुद्र की ओर देख रही है। 


मालती मैरी ने इस तस्वीर में एक प्यारी सी हैट और चश्मा भी पहना हुआ है। प्रियंका ने रेड हाटर् इमोजी के साथ कैप्शन में एंजेल लिखा। इस क्यूट पिक ने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस का कहना है कि मालती बड़े होकर अच्छे-अच्छों को टक्कर देगी। इससे पहले निक जोनस ने भी नाव से एक सेल्फी शेयर की थी। 

Content Writer

vasudha