ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ बैकलेस ड्रेस में स्पॉट हुई मलाइका, लोग बोले- सांस रोककर क्यों दे रही हो पोज

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 05:13 PM (IST)

जब भी फिट एक्ट्रेसेस की बात आती है तो मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है। फिट और खूबसूरत होने के साथ- साथ वह स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। एक बार फिर मलाइका ने अपने शानदार लुक से बता दिया है कि आज भी वह अच्छे-अच्छों को टक्कर दे सकती हैं।


दरअसल हाल ही में मुंबई में हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड का आयोजन किया गया था, जहां मलाइका भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आई। उनका आउटफिट नीचे से हाई स्लिट और पीछे से पूरा बैकलेस था। 


अपने इस ब्लैक वेस्ट कट गाउन में वह बैक टैटू खूब फ्लॉन्ट कर रही थी।  एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने अपनी बैक फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान अर्जुन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड की कमर पर हाथ रखकर पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए। अर्जुन पर्पल कलर के पैंट- सूट और ब्लैक शर्ट में काफी जच रहे थे।

इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर  एक्ट्रेस  का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल अर्जुन के साथ पोज देने के दौरान वह अपना सांस रोकती दिखाई दी। ऐसे में लोगों ने उनसे सवाल किया कि वह अपना पेट क्यों दबा रही है। 


इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा के इस लुक की उर्फी जावेद के साथ तुलना की गई। एक यूजर ने लिखा- आजकल सारी एक्ट्रेस उर्फी को फॉलो कर रही है। वहीं एक ने मलाइका के आउफिट का मजाक उड़ाते हुए कहा- "ड्रेस में पीछे का कपड़ा बंदर ले गया क्या?"


 

Content Writer

vasudha