बेटे और अपनी ''गर्ल गैंग'' के साथ लंच पर नजर आई मलाइका, वायरल हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 05:13 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज के लिए मशहूर है। हाल ही में, टीवी से छुट्टी लेकर अपने बेटे 'अरहान खान' और 'गर्ल गैंग' के साथ लंच से आते हुए नजर आई है। उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा, दोस्त महीप कपूर और सीमा खान खान भी स्पॉट हुए है। ये लोग अक्सर एक साथ हैंगऑउट करते ही नजर आते है। इस दौरान सबका लुक एक से बढ़कर एक था। चलिए उनके लुक की एक झलक दिखातें है। 

मलाइका ने नियोन टॉप के साथ डंगरी पैंट्स पहने थे। उनके क्लासी गॉगल्स उनके लुक को कूल और हॉट दोनों बना रहे थे। मलाइका का हेयरस्टाइल भी बहुत सिंपल और स्टाइलिश था। 

अरहान तो सुपर ड्यूड लग रहे थे। वहीँ मौसी अमृता अरोड़ा ग्रे टॉप में में स्लिंग-स्टाइलिश लग रही थी। 

बता दें कि अरहान मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान के बेटे है। दोनों सितारों का तलाक हो चुका है। 

मलाइका अरोड़ा अपने से छोटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। उन दोनों ने अपना रिलेशनशिप सबसे साझा कर दिया है।  

Content Writer

shipra rana