मां के साथ अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने पहुंची मलाइका, चेहरे पर दिखी मायूसी

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 05:18 PM (IST)

दिव्या खोंसला कुमार की मां के निधन के बाद बॉलीवुड जगत से एक और बड़ी खबर सामने आई है।  मलाइका अरोड़ा का परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है, एक्ट्रेस  के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी तक उनके हेल्थ को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अस्पताल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ है जिनका वह हाथ पकड़कर जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता अनिल अरोड़ा से मिलने पहुंची थी।


अनिल अरोड़ा अस्पताल में कब और किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न तो मलाइका और न ही उनके परिवार वालों ने उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।


अस्पताल से निकलते वक्त भी मलाइका ने किसी से बात नहीं की, वह चुपचाप मां के साथ कार में बैठकर निकल गई। बता दें कि मलाइका अपने माता- पिता के बेहद करीब हैं, वह अकसर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Content Writer

vasudha