हॉट अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ डिनर पार्टी एंजॉय करने पहुंची मलाइका

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 05:22 PM (IST)

 

अर्जुन कपूर और मलाइका अपने रिलेशनशिप को लेकर आजकल खूब सुर्खियों में हैं। दोनों आए दिन एकसाथ किसी न किसी इवेंट या डिनर पार्टी पर स्पॉट हो ही जाते हैं और फिर चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। शनिवार शाम दोनों मशहूर स्टार करण जौहर की हाऊस पार्टी में पहुंचे। उनके साथ अमृता अरोड़ा और पापा अनिल अरोड़ा भी नजर आए।

बात यहां दोनों की लुक की करें तो हर बार की तरह मलाइका ने अपने ड्रेसिंग सेंस से सभी को खूब इम्प्रेस किया। उन्होंने हॉट रैड कलर के प्लाजो पेंट के साथ स्ट्राइप्ड प्रिंटेड शर्ट वियर की। व्हाइट पंप हील और हैंडबैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं अर्जुन कैजुअल टी-शर्ट के साथ डेनिम में नजर आए।

डिनर पार्टी के वक्त इस कपल ने खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। बता दें कि इस दौरान मलाइका की बहन और पापा भी साथ में नजर आ रहे हैं जिससे जाहिर होता हैं कि शायद मलाइका की फैमिली दोनों के रिश्ते को कबूल कर चुकी हैं। तभी तो दोनों फैमिली के साथ भी पार्टीज एन्जॉय कर रहे हैं। खबरें तो ये भी हैं कि करण की पार्टी से निकलने के बाद अर्जुन मलाइका के साथ उनके घर भी पहुंचे।

 

 

Content Writer

Harpreet