मलाइका, बेबो और हिना Maldives डेस्टिनेशन में मनाती हैं छुट्टियां, जानिए इस जगह की खासियत

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 03:14 PM (IST)

अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों सेलेब्स अपनी फैमिली व फ्रेंड्स के साथ वेकेशन मना रहे हैं और इनकी मनपसंदीदा जगह मालदीव है। कुछ महीने पहले सैफ-करीना ने भी मालदीव में अपनी छुटि्टयां एंजॉय की थीं।
 

सेलेब्स की मनपसंदीदा जगह हैं मालदीव

हाल में मलाइका-अर्जुन कपूर यहां वेकेशन एन्जॉय करके लौटे हैं। वहीं एक्ट्रेस हिना खान भी अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए यहां गई हुई थी। इस सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों सेलेब्स वेकेशन के लिए इस जगह को चुनते है।

 

मालदीव की खासियत

मालदीव दुनिया के सबसे पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशनंस में से एक है। यहां खूबसूरत आइलैंड के साथ रेतीले बीच और कोरल रीफ देखने को मिलते हैं। मालदीव में 1190 से भी ज्यादा आइलैंड हैं। इसमें से 80 आइलैंड टूरिस्ट स्पॉट है।

 

दुनिया का सबसे पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशनंस

यहां समुद्र के पानी के बीच प्राइवेट बीच हट्स बने हुए है, जो ठहरने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि मालदीव एक 
इस्लामिक देश है। ऐसे में यहां कुछ नियम लागू होते हैं जैसे कि एल्कोहल सिर्फ होटल्स और रिजॉर्ट में ही उपलब्ध होती है।

 

सनसेट में रोमांटिक डिनर कर मजा ले सकते हैं कपल्स 

यहां आकर आप स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, सरफिंग, पेडल बोर्डिंग जैसे एडवेंचर को एंजॉय कर सकते हैं। नए कपल्स यहां सनसेट में रोमांटिक डिनर कर मजा ले सकते है। साथ में प्राइवेट बोट में रोमांस और क्रूज राइड ले सकते हैं। लग्जरी रिजॉर्ट में आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यहां आप दिल्ली से फ्लाइट के जरिए जा सकते है।

Content Writer

Anjali Rajput