मलाइका ने अर्जुन कपूर पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो के साथ किया B''day Wish

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 04:56 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बी-टाउन सेलेब्स ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं बीती रात एक्टर ने मुंबई के ताज होटल में पार्टी रखी थी। जहां कई सेलेब्स ने पहुंचकर खूब धमाल मचाया। इस बीच फैंस को इंतजार था तो उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा की विश का, जो अब खत्म हो गया है। मलाइका अरोड़ा ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अर्जुन को बर्थडे विश किया है। 

मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन संग एक तस्वीर शेयर की है। साथ में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्‍पी बर्थडे माय सनशाइन।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

बता दें मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये कपल आए दिन एक साथ स्पाॅट होता रहता है। मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है तभी से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

वहीं एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपनी और अर्जुन की उम्र के अंतर को लेकर कहा था, 'जब किसी के साथ आप रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर नहीं दिखता। लेकिन हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जहां बदलते समय के साथ प्रगति से मना कर देता है। अगर एक बूढ़ा व्यक्ति छोटी लड़की के साथ रोमांस करेगा तो वो हर जगह पर छाया रहेगा। लेकिन जब कोई बड़ी महिला किसी छोटे लड़के साथ रिश्ते में आती है तो उसे 'डेस्पेरेट', 'बुड्ढी' कहकर ताने मारे जाते हैं।'

Content Writer

Bhawna sharma