''टाऊते'' तूफान के बीच मलाइका ने डॉग संग तेज बारिश में की मार्निंग वॉक, तो लोगों ने उड़ाया मज़ाक

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 10:30 AM (IST)

बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में वह 'टाऊते' तूफान के बाद मुंबई में अपने घर के बाहर अपने डॉग के साथ सड़क पर वॉक करते हुए मीडिया द्वारा स्पॉट की गई। जिसका एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियों के वायरल होने के बाद वह यूजर्स द्वारा ट्रोल भी हो गई। 
 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका सड़क पर घूम रही हैं, फिर अचानक बारिश होती है और मलाइका अपने पेट डॉग के साथ घर की तरफ भागती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो में मलाइका अपने हाथों से बारिश से अपने सर को बचाती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका वीडियो में काफी फनी अंदाज में भागती दिख रही हैं जिसके बाद वह खूब ट्रोल हो रही है।

 


 

कई यूजर्स ने वीडियों पर कमेंट किया। जिसमें उनका खूब मज़ाक उड़ाया गया। लोगों ने कहा कि इस तुफान में इन्हें कोई पांबदी नहीं हैं क्या। इसी तरह कई यूजर्स ने कमेंट कर मलाइका को ट्रोल किया।
 

बतां दें कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने तूफान के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर करके बीएमसी से मुंबई की सड़कों को क्लीन करने की अपील की थी। 
 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अभी टीवी के फेमस शो 'सुपर डांसर 4' पर अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता कपूर साथ बतौर जज दिखाई दे रही हैं।

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

Content Writer

Anu Malhotra