आखिर तोड़ ही दी मलाइका ने चुप्पी, अर्जुन संग एजगैप को लेकर कह दी ये बात

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 04:40 PM (IST)

कहते हैं प्यार में ना रंग देखा जाता है, ना ही रूप और ना ही किसी की उम्र। ये तो एक ऐसी फीलिंग है जो किसी भी इंसान के लिए कभी भी पैदा हो सकती है। वैसे तो हमारे देश में कई सालों से यही प्रथा चली आ रही है कि शादी करने के लिए लड़के बड़े और लड़कियां छोटी होनी चाहिए। मगर अब लड़के खुद से बड़ी उम्र वाली लड़कियों को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि बड़ी उम्र की महिलाओं के लिए अपने से छोटे उम्र के लड़के से प्यार करना और उसके साथ घर बसाना आसान नहीं है। उन्हें समाज और परिवार के ताने सुनने पड़ते हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी इन सबसे गुजर रही हैं। मलाइका को अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता है। 

PunjabKesari

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने उम्र के अंतर को लेकर कहा था, जब किसी के साथ आप रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर नहीं दिखता। लेकिन हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जहां बदलते समय के साथ प्रगति से मना कर देता है। अगर एक बूढ़ा व्यक्ति छोटी लड़की के साथ रोमांस करेगा तो वो हर जगह पर छाया रहेगा। लेकिन जब कोई बड़ी महिला किसी छोटे लड़के साथ रिश्ते में आती है तो उसे 'डेस्पेरेट', 'बुड्ढी' कहकर ताने मारे जाते हैं। 

समाज की सोच को बदलना होगा

कुछ लोगों को लगता है कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा होने पर उनके रिश्ते में तालमेल नहीं बैठता। मगर रिश्ते को निभाने के लिए उम्र की नहीं अंडरस्टैंडिंग की जरूरत होती है। प्यार करना तो आसान होता है लेकिन उसे निभाना मुश्किल। वहीं लोग सोचते हैं कि लड़की की उम्र ज्यादा होने के कारण रिश्ते में दुरियां आ जाती है। जबकि रिश्ता टूटने का कारण दो लोगों में अंडरस्टैंडिंग का नहीं होना होता है।

PunjabKesari

रिश्ते को संभालती है बड़ी उम्र की महिलाएं

कुछ लोगों को लगता है कि अगर लड़की लड़के से उम्र में बड़ी होगी तो रिश्ता अच्छा चलेगा। क्योंकि जो महिला उम्र में बड़ी होती हैं वे बेहद समझदार होती है और रिश्ते को अच्छे से संभालती है। 

पार्टनर की अहमियत 

रिश्ते में बड़े उम्र की महिला अपने पार्टनर की अहमियत को समझती है। वह हर वो चीज़ करती है जो उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। उसने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव का सामना किया होता है। यही वजह है कि लड़के बड़ी उम्र की महिला को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

आर्थिक रूप से मजबूत 

बड़ी उम्र की महिलाओं के पास पहले से काफी तजुर्बा होता है। वह आर्थिक रूप से भी स्ट्रांग होती हैं। जिस वजह से लड़के अपनी उन जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं जिन्हें लेकर वह चिंता में रहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static