ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग क्वारंटाइन थीं मलाइका! एक्ट्रेस की इस बात ने खोला राज

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 10:56 AM (IST)

बी टाउन का फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक साथ कईं बार स्पॉट किए जा चुके हैं। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को एक साथ काफी बार देखा गया है लेकिन आज तक दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। लेकिन अब भई फैंस को भला किस बारे में जानकारी नहीं होती है। वहीं बात करें लॉकडाउन की तो सेलेब्स ने इस समय को अपनी फेमिली के साथ स्पेंड किया। वहीं मलाइका ने भी अब अपने क्वारंटाइन पीरियड को लेकर फैंस के सामने एक बड़ा राज खोल दिया है। 

अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन थीं मलाइका

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में  मलाइका से जब इस बारे में पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ क्वारंटाइन में रहना पसंद करेंगी? इस पर मलाइका ने बिना किसी का नाम लिए कहा  ,' वह पहले ही एक शानदार एक्टर के साथ क्वारंटाइन में रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, वो बहुत ही एंटरटेनिंग एक्टर हैं, उनके साथ बिताया कोई भी पल खराब नहीं होता। वे हमेशा मेरा मजाक बनाते हैं और उनकी इस बात पर भी मैं हस्ती रहती हूं। मेरे लिए, वो सुपर फन और एंटरटेनिंग हैं।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे मलाइका-अर्जुन

आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। पहले अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने लगी थीं वहीं फिर एक्ट्रेस मलाइका की। अब दोनों स्टार्स कोरोना से ठीक हो चुके हैं। लेकिन मलाइका की इस बात से तो साफ हो गया है कि मलाइका और अर्जुन इस कोरोना काल में एक साथ थे और दोनों ने एक साथ टाइम स्पेंड किया। 

धर्मशाला गए थे मलाइका-अर्जुन

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों को सैफ अली खान और करीना कपूर खान संग धर्मशाला भी स्पॉट किया गया था। 

Content Writer

Janvi Bithal