इंडो वेस्टर्न साड़ी में मलाइका ने ढाया कहर, अदाओं ने बना दिया सबको दीवाना

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 11:59 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका जितनी फेमस अपनी सेक्सी फिगर के लिए है। उससे ज्यादा उनका ड्रेसिंग स्टाइल चर्चा में रहता है। मलाइका के ड्रेसिंग सेंस को सभी लड़कियां फॉलो करना पसंद करती है क्योंकि वो जो भी पहनती वही फैशन सिंबल बन जाता है। वैसे तो ज्यादातर मलाइका वेस्टर्न या फ्यूजन लुक में ही नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों मलाइका का इंडो वेस्टर्न स्टाइल चर्चा में बना हुआ है। वहीं फैंस को भी उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। 

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इंडो वेस्टर्न लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह इंडो वेस्टर्न लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका के इस आउटफिट को डिजाइनर तरुण तेहलान ने डिजाइन किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

उन्होंने अपने आउटफिट के साथ ऑक्साइड ज्वेलरी को कैरी की। इंडो-वेस्टर्न साड़ी के साथ मलाइका ने ओवरसाइज्ड मांग-टीका और सिंगल लेयर माथा-पट्टी लगाया जो उन्हें राजस्थानी लुक दे रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

खैर, ओवरऑल लुक में मलाइका लग बेहद खूबसूरत रही थी। मलाइका की तरह आप भी धोती स्टाइल साड़ी या इंडो-वेस्टर्न साड़ी के साथ यूं जैकेट कैरी कर अपने आप को डिफरैंट दिखा सकती हैं।

Content Writer

Bhawna sharma