Birthay Special: 45 साल की उम्र में भी खुद को यूं फिट रखती है मलाइका

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 04:44 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है। छैयां छैयां गर्ल मलाइका 45 साल की हो गई हैं। फिल्मों से ज्यादा सुपरहिट आइटम नंबर दे चुकी मलाइका हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। 

मलाइका आए दिन जिम में स्पॉट होती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी फिटनेस वीडोज शेयर करती रहती है। हर लड़की उनकी तरह फिट बॉडी पाना चाहती है। चलिए आज मलाइका के बर्थ डे पर हम आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बताते है। 

मलाइका अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करती है। वह दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी के साथ करती है। उन्हें पास्ता बहुत पसंद है। वह गेंहू का पास्ता खाती है।  मलाइका रोजाना बादाम मिल्क, इलायची पाउडर और शहद के साथ ओट्स लेती है। 

ब्रेकफास्ट में वह एवोकाडो टोस्ट लेती है। लंच और डिनर में वह डीटॉक्स मील ही लेती हैं जिसमें ज्यादातर उबली हुई सब्जियां ही शामिल होती हैं। डिनर में सादा और सिंपल खाना। इसी के साथ वह मिठाइयों से दूर रहती हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 'सी फूड्स' पसंद है। 

मलाइका फिटनेस के लिए वर्कआउट करती है। फिटनेस शेड्यूल में योगा, डांस, वेट ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग भी शामिल हैं। यही नहीं, वह कई तरह के आउटडोर स्पोटर्स खेलती है। साथ में रोज आधा घंटा स्विमिंग, साइकलिंग और जॉगिंग भी करती है। 

Content Writer

Priya dhir