मलाइका ने अर्जुन संग कर ली सगाई! इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट करते हुए शेयर की Photo

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 11:05 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये कपल आए दिन एक साथ स्पाॅट होता रहता है। मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है तभी से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

ऐसे कयास मलाइका की एक तस्वीर देखकर लगाए जा रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह फिंगर पर अंगूठी फ्लाॅन्ट करती दिखाई दे रही है। उनकी तस्वीर देख कर कहा जा रहा है कि मलाइका ने अर्जुन संग सगाई कर ली है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

 

मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

क्या है सच्चाई? 

दरअसल, मलाइका ने जो अंगूठी पहनी है वो उनकी सगाई की नहीं बल्कि एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए शेयर की है। इस बात का खुलासा मलाइका ने अपने कैप्शन से किया है। उन्होंने लिखा, 'कितनी सुंदर है ये अंगूठी, यहां से प्यार शुरू होता है !!! यदि आप अपने जीवन के प्यार की योजना बना रहे हैं, तो ये सगाई की अंगूठी बिल्कुल परफेक्ट है।' 

अब भई, एक्ट्रेस के कैप्शन से यह बात तो साफ हो गई कि उनकी और अर्जुन की शादी के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। 

Content Writer

Bhawna sharma