Rhea Kapoor की बर्थडे पार्टी पर खराब मूड में नजर आए मलाइका-अर्जुन, यूजर्स बोले- 'झगड़ा हुआ'

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 05:53 PM (IST)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को रिया कपूर की पार्टी में देखा गया। इस पार्टी से निकलते हुए दोनों अपना मुंह छुपाते नजर आए। मलाइका और अर्जुन पार्टी से निकलते हुए काफी थके हुए दिखे। दोनों ने पैपराजी के लिए पोज करने के बजाए अपने चेहरे छुपा लिए।

अर्जुन-मलाइका ने किया मीडियो को इग्नोर

इस कपल का एक वीडियो वायरल हो  रहा है, जिसमें अर्जुन ने अपने चेहरे पर हाथ रखा हुआ है और मलाइका इधर-उधर देख रही हैं। इस वजह से कपल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बहुत से यूजर्स सोच रहे हैं कि कहीं दोनों की लड़ाई तो नहीं हुई। 

यूजर्स ने दिए अंतरंगी रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, 'लगता है मलाइका ने अर्जुन से उर्फी के साथ फोटोज लेने पर लड़ाई की है'।

वहीं दूसरे ने लिखा, 'मलाइका और अर्जुन थके हुए और परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका फोटो खींचना जरुरी है क्या?'

वहीं एक अन्य ने कहा, 'अर्जुन अभी से ही अपना चेहरे छुपा रहा है'।

 

वहीं एक अन्य ने कहा, 'मुझे लगता है इसे इस बुड्ढी औरत के साथ रिश्ते पर शर्म आ रही है'।

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन को ट्रोल किया गया है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आते रहते हैं। मलाइका को अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जाना जाता है। अपने आउट्फिट्स से वो अपने फैंस को फैशन गोल्स देती रहती हैं। वहीं बात करें मलाइका और अर्जुन की तो वो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान कर चुके हैं। फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार है।

 

 

Content Editor

Charanjeet Kaur