टूट गया Malaika- Arjun का रिश्ता, 5 साल बाद जुदा हुए दोनों के रास्ते

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 04:09 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बहुत सालों से एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक थे। हालांकि अब दोनों रे अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए प्यार और सपोर्ट मांग है।' आप भी नजर डालिए इस पोस्ट पर...

PunjabKesari

अलग हुए अर्जुन- मलाइका के रास्ते

मीडिया हाउस पिंकविला के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे से रिश्ता खत्म कर लिया है। पिंकविला के मुताबिक, 'बहुत से सूत्रों ने ये कंफर्म किया है कि मलाइका और अर्जुन, दोनों ने ही, सम्मानजनक तरीके से अपनी- अपनी राहें अलग कर ली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस रिश्ते ने अपना कोर्स पूरा कर लिया था और दोनों इस स्थिति से सम्मानजनक तरीके से निपटेंगे।'

PunjabKesari

दोनों ने सहमति से तोड़ा रिश्ता

कपल के एक करीबी सोर्स की मानें तो ये बेहद स्पेशल रिलेशनशिप था और दोनों एक- दूसरे के दिल में खास जगह बनाए रखेंगे। दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया। दोनों किसी को भी इस रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे। सोर्स ने आगे कहा कि, 'उनका एक लंबा, प्यारा और फलदायी रिश्ता था जो की दुर्भायग्य से खत्म हो गया है। इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव था। दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक- दूसरे की स्ट्रेंथ हैं। दोनों सालों तक एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और वो चाहते हैं कि लोग उन्हें इस इमोशनल टाइम में स्पेस दें।' 

PunjabKesari

ये पहली बार नहीं है जब दोनों की ब्रेकअप की खबरें आई हैं। हर बार ये खबर झूठी निकलती है। बाकी इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static