कॉफी के साथ खुलेंगे लव बर्ड्स के राज, Koffee With Karan के लिए मलाइका- अर्जुन को मिला Invitation

punjabkesari.in Wednesday, May 11, 2022 - 05:23 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जोहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण'  का इंतजार बेसर्बी से हो रहा है। इस शो में कॉफी पीते-पीते जहां कुछ सितारे अपने राज खोल चुके हैं तो वहीं कुछ के यहां आने का इंजतार किया जा रहा है। इस शो की गेस्ट लिस्ट में सबसे पहला नाम है Love Birds  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। अब देखना होगा कि शो में वह अपनी  लव लाइफ के सीक्रेट्स खोलते है या नहीं।


खबर है कि फिल्म निर्माता करण जौहर के इस चर्चित चैट शो के लिए मेकर्स ने मलाइका और अर्जुन को अप्रोच किया है, लेकिन इन दोनों ने अभी तक हां नहीं किया है। दोनों ने कुछ साल पहले ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था, ऐसे में दोनों को एक साथ  'कॉफी विद करण' में देखने के लिए लोग Excited हैं। वैसे तो यह दोनों इस शो का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन तब यह अलग- अगल आए थे अब एक साथ आना अपने आप में खास है।

अर्जुन कपूर शो के 5वें और मलाइका अरोड़ा 6वें सीजन का हिस्सा बन चुके हैं। पहले खबरें यह थी कि  कॉफी विद करण के पहले कुछ एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को देखा जा सकता है। इस बार Best Friend सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी इस शो का हिस्सा बनेंगी। दरअसल इस बार   'कॉफी विद करण' का  सातवां सीजन डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

साल 2004 में स्टार वर्ल्ड टीवी चैनल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम के 2019 तक छह सीजन आ चुके हैं। अब तक इस शो में अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और कई अन्य सेलेब्स दिखाई दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना भी शो में डेब्यू कर सकती हैं।

 

Content Writer

vasudha