Christmas Bash: रितेश सिधवानी की पार्टी में ग्लेमरस अंदाज में पहुंचे सितारे

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 01:36 PM (IST)

बॉलीवुड में वेडिंग सीजन के बाद क्रिसमस पार्टीज का सीजन शुरू हो चुका है। कल रात फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने अपने घर क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की। पार्टी में कोई अपने पार्टनर के साथ कोई फैमिली के साथ पहुंचा। वहीं, अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा तो अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी ने एक-साथ एंट्री ली। दोनों की गर्लफ्रेंड काफी स्टनिंग लग रही थी। 

इस क्रिसमस पार्टी से आप बी-टाउन स्टार्स का ड्रेसिंग आइडिया ले सकती है जिसे आप अपनी किसी फैमिली फंक्शन या पार्टी में फॉलो कर सकती है। आइए देखते है स्टार्स का क्रिसमस पार्टी लुक। 

मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में पहुंची। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आईं। 

अरबाज खान और गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, ग्लिटरी आउटफिट में नजर आए। जॉर्जिया ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी थी तो अरबाज ने शर्ट के साथ डेनिम।

एक्ट्रेस मौनी रॉय येलो कलर की साइड कट ड्रेस में काफी सेक्सी लग रही थी। 

अमृता अरोड़ा भी इस पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने स्पार्कल वर्क ड्रेस पहनी और पार्टी में खूबसूरत पोज देते नजर आईं। 

रणवीर सिंह अपनी कार में पार्टी में पहुंचे। हालांकि इस दौरान उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं।

अंगद बेदी पत्नी नेहा धूपिया के साथ पार्टी में पहुंचे। ब्लेक ड्रेस में नेहा काफी खूबसूरत लग रही थी। 

श्वेता बच्चन नंदा रेड कलर की मेटेलिक ड्रेस में नजर आईं। 

पिंक ड्रेस पहन पहुंची टीवी एक्ट्रेस एकता कपूर। 

Content Writer

Sunita Rajput