क्या Malaika का हो गया है Arjun से ब्रेकअप? क्रिप्टिक पोस्ट से मारा एक्टर को ताना- ''नहीं पसंद तो...''

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 05:18 PM (IST)

क्या मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं? बीते कई दिनों से फैंस कपल के रिश्ते का सच जानने के लिए बेताब हैं, क्योंकि दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। बीते दिनों जब ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन को डिनर डेट पर देखा गया था तो फैंस ने राहत की सांस ली थी। कई लोग दोनों को साथ देखकर खुश नजर आए थे। 

लेकिन एक्ट्रेस के अब नए cryptic पोस्ट ने फैंस को फिर से कंफ्यूज कर दिया गै। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में लिखा है- आप जिस तरह से एक महिला को ट्रीट करते हैं वो उसका रिफलेक्शन बन जाती है। आपको अगर नहीं पसंद कि वो कैसे एक्ट कर रही है, तो पहले ये देख लें कि आप उसे कैसे ट्रीट करते हैं।' एक्ट्रेस की ये पोस्ट देखने के बाद तो फैंस को लग रहा कि दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है।

 हालांकि सच्चाई क्या है ये तो कपल ही बता सकता है। बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी अर्जुन कपूर की नजदीकियां एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ बढ़ रही हैं, जिस वजह से मलाइका संग उनका रिश्ता टूट गया है। एक्टर मलाइका के ओणम सेलिब्रेशन से भी नजर नहीं आए थे। हालांकि दोनों ने अभी तक कपछ ऑफिशियली नहीं कहा है। कपल के रिश्ते की बात करें तो पति अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका ने अर्जुन को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं। 


 

Content Editor

Charanjeet Kaur