डिनर में परोसे मुंह में घुल जाने वाला मलाई कोफ्ता

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 12:12 PM (IST)

रोज-रोज डिनर में एक ही जैसी चीजें खाकर अक्सर सभी बोर हो जाते हैं। दाल-रोटी, सब्जी के अलावा आप डिनर में स्वादिष्ट डिश बनाकर भी खा सकते हैं। स्वाद से भरपूर मलाई कोफ्ता आप डिनर के तौर पर बनाकर खा सकते हैं। घर में बने इस सॉफ्ट मलाई कोफ्ते की रेसिपी आपसे सब पूछेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।

सामग्री 

आलू - 3-4 (उबले हुए)
पनीर - 250 ग्राम
टमाटर - 2-3 (कटे हुए)
प्याज - 3 (कटे हुए)
क्रीम- 250 मिलीलीटर 
मैदा - 50 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
हल्दी - 1/2 टीस्पून
मसाला - 1/2 टीस्पून
हरा धनिया - 1 कप 
कसूरी मेथी - 1 कप
किश्मिश - 1 टेबलस्पून
काजू - 1 टेबलस्पून
दूध - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादअनुसार 

 बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आलू उबाल लें। फिर इनको बिना उबाले 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
2. फ्रिज में से निकालने के  बाद इन्हें मैश कर लें और पनीर को भी क्रश कर लें। 
3. अब इसके बाद पनीर को भी बर्तन में डालकर एक साथ मैश करके रख लें। 
4.  दोनों चीजों को एक साथ मैश करें और इसमें मैदा मिला दें। 
5. अब काजू, किश्मिश के छोटे-छोटे टुकड़े लें और इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। 
6. इसके बाद आलू-पनीर के मिश्रण से गोल-गोल बॉल्स बनाएं और इसमें ड्राई फ्रूट्स मिला दें। 
7. कढ़ाई में तेल डालें और गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कोफ्ते की बॉल्स डालें। 
8. मीडियम आंच पर बॉल्स को फ्राई कर लें। कोफ्ते हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें। 
9. फिर एक कढ़ाई में टमाटर, अदरक और प्याज डालकर फ्राई करें। 
10. मिश्रण में काजू का पेस्ट मिलाएं और 2-3 चम्मच गर्म दूध डाल दें। 
11. कुछ देर बाद ग्रेवी जब पक जाए तो सारे सूखे मसाले और कसूरी मेथी डालकर मिला दें। 
12. जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो इसमें एक गिलास पानी डालकर चम्मच से हिलाते हुए ग्रेवी को पकाएं। 
13. ग्रेवी में जैसे ही गाढ़ापन आने लगे तो इसमें क्रीम या मलाई डालकर 1 चम्मच चीनी मिलाएं। 
14. जब ग्रेवी पक जाए और तेल छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई किए हुए कोफ्ते मिला दें। 
15. अब इसमें मैरिनेट करके सब्जियां डालें और 1 मिनट तक पकाएं। 
16. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
17. आपका टेस्टी स्वाद से भरपूर मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है। 
18. रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak