ननद की शादी में डाल रही हैं Red Gown तो ऐसे करें मेकअप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 02:13 PM (IST)

शादी एक ऐसा खास मौका होता है कि हर कोई इस दिन सुंदर दिखना चाहता है। खासकर दुल्हन की भाभी वो अपनी ननद की शादी में सुन्दर लगने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती। शादी अगर दिन की है तो आप सेटल और मिनिमल मेकअप करवा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर अगर शादी रात की है तो आपको मेकअप थोड़ा एक्सपेरिमेंटल तरीके से ही करें। रेड कलर एक ऐसा वर्सेटाइल कलर है जिसके साथ आप अलग-अलग तरह के लुक्स क्रिएट कर सकते हैं। आप रेड ड्रेस के साथ इस तरह का मेकअप कर सकती हैं। 

पहले यूज करके देखें 

आप रेड गाउन डालने वाली हैं तो पार्टी से पहले एक फाइनल टच जरुर कर लें। इससे आपको थोड़ा सा आइडिया मिल जाएगा कि आपको कैसा मेकअप सूट करता है। यदि शादी डे की है तो आप सेटल और मिनिमल लुक ट्राई कर सकती हैं। रेड गाउन के साथ आप मिनमल मेकअप करके अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। 

स्मोकी आई मेकअप 

शादी में आप स्मोक आई मेकअप ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका लुक और भी हाइलाइट होगा। रेड ड्रैस में स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को चार-चांद लगा देगा। रेड गाउन में आप स्किन टोन से मैच करता हुआ ब्लैक या फिर ब्राउन कलर का स्मोकी आईमेकअप कर सकती हैं। स्मोकी आईमेकअप से आपका मेकअप और भी ज्यादा हाइलाइट होकर सामने आएगा। 

ग्लिटरी आई मेकअप 

आप शादी में ग्लिटरी आई मेकअप भी करवा सकती हैं। इससे आपकी आंखों में शाइन आएगा और आप एकदम ग्लैमरस दिखेंगी। अगर आप गाउन में सिंपल लुक ट्राई करना चाहती हैं तो ग्लिटक की जगह आप विंग्ड आईलाइनर भी ट्राई कर सकती हैं। 

न्यूड लिपस्टिक शेड 

रेड गाउन के साथ आप जैसा भी लिपस्टिक लगाएंगी वो हाइलाइट जरुर होगा। आप गाउन के साथ लिपस्टिक शेड को लेकर भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप न्यूड शेड, ब्राउनिश पिंक, ब्राउन या फिर कोई लाइट शेड इसके साथ ट्राई कर सकती हैं। इन लिपस्टिक के शेडस से आपके मेकअप को सॉफ्ट टच मिलेगा। 

रेड लिपस्टिक

रेड गाउन के साथ रेड लिपस्टिक आपके लुक को हाइलाइट करने में मदद करेगा। आपका फेस इस लुक से हाइलाइट होगा। बोल्ड टच के लिए आप रेड लिपस्टिक शादी में गाउन के साथ ट्राई कर सकती हैं। रेड लिपस्टिक के साथ आप आईमेकअप न्यूड ही रखें। इससे आपका लुक और भी बेहतर लगेगा। 


 

Content Writer

palak