कई बार खराब मेकअप में नजर आईं ये बॉलीवुड डीवाज!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2017 - 01:31 PM (IST)

फैशनः आए दिन फैशन बदलता रहता है। लड़कियां लेटेस्ट फैशन को फॉलो करती हैं। वैसे लड़कियां बॉलीवुड स्टार के ड्रैसिंग सेंस को ज्यादा कॉपी करती हैं। लड़कियां बॉलीवुड स्टार को मेकअप से लेकर फुटवियर तक नोटिस करती हैं। कई हीरोइन एेसी हैं जिनके स्टाइल के कई लोग दीवाने हैं। आजकल सबसे ज्यादा आऊटफिट और मेकअप पर ध्यान दिया जाता है। 

चाहे वह टीवी एक्ट्रेस हो या फिर बॉलीवुड डीवाज सभी अधिकतर मेकअप में ही नजर आती हैं। किसी भी एक्ट्रेसेस की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है मेकअप। किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले हर हीरोइन मेकअप आर्टिस्ट से अपना मेकअप करवाती हैं, जिससे की उनका लुक पूरी तरह बदल जाता है। वहीं, कई बार उनका मेकअप ठीक नहीं होता जिसके कारण वह लोगों के लिए हंसी का पात्र बन जाती है। 

कई बॉलीवुड हीरोइन जैसे कि एेश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर को खराब मेकअप में देखा गया है। इनके इस तरह के लुक को देखकर लगता है कि  मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में उनके चेहरे का यह हाल हो गया। उनके इस तरह के लुक से उनके फैंन भी अप्रसन्न हुए। आज हम आपको कुछ एेसी तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह तस्वीरें बॉलीवुड डीवाज की हैं जोकि उनके खराब मेकअप को दिखाती है।


 

Punjab Kesari