आप भी है साड़ी पहनने की शौकीन, तो  रेखा के लुक से आइडिया लेकर खुद को बनाएं Glamourous

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2023 - 12:21 PM (IST)

बॉलीवुड की महान कलाकारों में से एक रेखा आज अपना 69वां बर्थडे मना रही है। लीजेंड्री एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। भले ही वह पर्दे से दूर है पर फैशन के मामले में वह टॉप पर रहती हैं। रेखा ज्यादातर फंक्शन या इवेंट में साड़ी में नजर आती हैं और वो हर किसी पर भारी पड़ती हैं। आपके उनके कलेक्शन से कांजीवरम सिल्क से लेकर बहुरंगी बनारसी साड़ी मिल जाएंगी। 60 प्लस महिलाएं अगर शादी या पार्टी के लिए बेस्ट लुक की तलाश में हैं तो रेखा आपकी मदद कर सकती है। 


NMACC के लॉन्च इवेंट में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने  ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी में तहलका मचा दिया था। मांग टीके में उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद शानदार लग रहा था। 


गोल्डन और रेड कॉम्बिनेशन वाली कांजीवरम साड़ी में उनको जिसने देखा देखता रह गया। आप इसे किसी पार्टी फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। 


वैसे तो रेखा पर हर रंग जचता है, पर सफेद से उनका अलग ही लगाव है। सफेद और गोल्डन कलर की यह खूबसूरत साड़ी के साथ मैचिंग करती हुई ज्वैलरी, सिंदूर और बोल्ड रेड लिप्स्टिक उनके लुक पर चार चांद  लगा रहा था। 


मेटैलिक डबल शेडेड कांजीवरम साड़ी के बॉर्डर और नेकलाइन पर गोटापट्टी लगाई  गई यह साड़ी कफी क्लासिक लग रही थी। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज वियर किया था औप मैचिंग एम्ब्रॉएडर्ड पोटली कैरी के साथ झुमके पहने थे।


 सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में उनके लुक ने खूब वाहवाही लूटी थीद। रेखा की  वाइट एंड गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी में कशीदाकारी चोली, टाइट चूड़ीदार पैजामा और पांच मीटर के करीब लंबा दुपट्टा था, जिसे उन्होंने इस तरह से लपेटा था जो फ्रंट से साड़ी का लुक दे रहा था।


वैसे तो रेखा के पास साड़ियों का बहुत ही बढ़िया कलेक्शन है, पर इस गोल्डन साड़ी ने सभी को  इंप्रेस कर दिया। रेखा हमेशा की तरह एवरग्रीन ब्यूटीफुल लग रही हैं। 


अगर आप किसी की शादी में जा रही हैं, तो आप इस तरह की पर्पल और गोल्डन कलर की साड़ी को कैरी कर सकती हैं। उन्होंने इसके साथ हैवी इयररिंग्स  डिजाइनर सेट, डिजाइनर कड़े और हैंडबैग भी वियर किया था। इस लुक कोउकिसी उम्र की महिला क्रिएट कर सकती है।

पिंक एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी में तो उनके लुक के क्या ही कहना। उनके लुक को  परफेक्ट बनाने का काम किया था स्टेटमेंट जूलरी ने। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक और स्टाइल हमेशा अलग नजर आया। 
 

Content Writer

vasudha