Cool Wedding Idea: कढ़ाई वाले कार्ड से अपनी शादी को बनाएं यूनिक

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 03:34 PM (IST)

शादी के रिश्ते में बंधने से पहले दूल्हा-दुल्हन इस दिन को यादगार बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी शादी सबसे अलग और यादगार रहे। सालों पहले शादी कार्ड का चुनाव करना आसान होता था क्योंकि विकल्प इतने ज्यादा नहीं होते थे, अब तो कार्ड चूज करने में ही इतने दिन निकल जाते हैं।


कोई अपनी शादी के कार्ड को  थीम पर बनाना चाहता है तो कोई रंगों को ज्यादा महत्व देते हैं। अब इन दिनों क्रशिंग का खूब चलन देखने को मिल रहा है। यह  शादी के कार्ड और उपहार के लिए बेस्ट ऑपशन है। मैक्सिको की एक प्रतिभाशाली फोटो कढ़ाईकर्ता कटिया हेरेरा इस मामले में अच्छे- अच्छों को मात दे रही है।


कटिया हेरेरा ने COVID-19 महामारी के दौरान अपने अपार्टमेंट में हफ्तों तक अलग-थलग रहने के दौरान शिल्प के लिए अपने कौशल और प्यार की खोज की। आज उन्होंने अपनी कलाकारी के जरिए एक अलग पहचान बना ली है। लोग उन्हें अपनी पसंद की फोटो भेजकर  विशेष कढ़ाई डिजाइन बनवाते हैं। 


कटिया के कलेक्शन में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर विश्वाश ही नहीं होगा सुई- धागों की मदद से इसे तैयार किया गया है।

आपको याद हो तो मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के कार्ड में भी कढ़ाई का काम किया गया था।  आमंत्रण पत्र आम कार्ड जैसा नहीं है बल्कि एक बॉक्स जैसा बनाया गया था। पिंक कलर के बॉक्स पर सोने से कढ़ाई की गई थी।
 

Content Writer

vasudha