Home Decor: पुरानी रस्सी या अखबार से खुद बनाएं 'वॉल क्लॉक'

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 03:46 PM (IST)

कुछ लोगों को बेहद ही यूनिक चीजें पसंद आती है। ऐसे में वे घरों पर घड़ियां भी बेहद अनोखी लगाते हैं। इसके लिए आपको बाजार में आसानी से कई अलग-अलग तरह की घड़ियां मिल भी जाएगी। मगर आप भी क्रिएटिव सोच रखते हैं तो खुद पर ही घड़ी बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं।

इसकी मदद से आप घर पर पड़ी बेकार चीजों से सुंदर और डिफरेंट घड़ियां आसानी से बना पाएगी।

इसतरह आप बिना अधिक पैसा लगाए यूनिक सी घड़ी तैयार कर लेंगे और आपके घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएंगे।

आप पुरानी सीडी से क्लॉकस बना सकती है।

आप चाहे तो सीडी को कलर भी कर सकती है।

किचन के पुराने चकले से भी घड़ी बनाई जा सकती है।

अगर लकड़ी के अलग-अलग टुकड़े लेकर उससे घड़ी तैयार कर सकते हैं।

आप चाहे तो पुरानी अखबार या किसी कपड़े से अपनी पुरानी घड़ी को कवर करके उसे यूनिक तरीके से सजा सकती है।

 

अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे रंग करें। उसके बाद उसे रोल करके घड़ी बना लें।

आप बेकार पड़ी रस्सी को भी घड़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकती है।

इसके अलावा पुरानी घड़ी को रस्सी से डैकोरेट करना भी अच्छा आइडिया है।

Content Writer

neetu