डिनर में फटाफट से बनाएं Veg Biryani, खाने वाले चाटते रहेगे उंगलियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 03:28 PM (IST)

बिरयानी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। तमाम सब्जियों और मसालों के साथ बनी हुई बिरयानी का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। आप वेज बिरयानी डिनर में परिवार वालों के लिए बना सकते हैं। बहुत सारे मसालों का इस्तेमाल करके आप इसके स्वाद को दौगुणा कर सकते हैं। वेज बिरयानी जो भी खाएगा उंगलियां चाटता ही रह जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं...

सामग्री 

चावल - 3 कप 
मिक्स वेजिटेबल्स - 3 कप 
प्याज  - 3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2-3 (कटी हुई)
अदरक - 1 (कटा हुआ)
लहसुन - 2-3 कलियां 
नींबू का रस - 2 चम्मच 
धनिया - 1 कप 
जीरा  - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
बिरयानी मसाला - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
तेल - 3 बड़े चम्मच  
हल्दी - 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप मिक्स वेजिटेब्लस, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। 
2. एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसमें जीरा , प्याज, लहसुन डालकर कुछ मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। 
3. फिर इसमें सारी कटी हुई सब्जियां मिलाकर कुछ देर के लिए फ्राई कर लें। 
4. इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गर्म मसाला, बिरयानी मसाला डालकर मिलाएं। 
5. 15 मिनट के लिए आप मिश्रण किसी बर्तन में निकलाकर रख लें। 
6. फिर इसमें चावल डालें और ऊपर से सब्जियों से तैयार किया हुआ मिश्रण मिला दें। 
7. इसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर ढक दें। 5-7 मिनट के लिए पकाएं। 
8. तय समय के बाद इसमें नींबू डालकर मिलाएं। 
9. नींबू को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें हरा धनिया ऊपर से डालें। 
10. आपकी स्वादिष्ट वेज बिरयानी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें । 


 

Content Writer

palak