Republic Day पर आपके लिए बेस्ट मेकअप टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 11:48 AM (IST)

लोहड़ी के बाद अब सब लोग गणतंत्र दिवस यानि Republic Day को लेकर एक्साइटिड हैं। बच्चे जहां इस दिन अपनी छुट्टी एंजॉय करेंगे, वहीं कॉलेज गोइंग गर्लस ट्रेंडी मेकअप को जरुर फॉलो करना चाहेगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस पर आपके लिए कौन सा मेकअप ट्रेंड बेस्ट रहेगा।

आइशैडो

तिरंगे के तीनों रंग मिलाकर आप आंखो पर आइशैडो अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाना बेहद आसान है, साथ ही यह आपको काफी सिंपल और अट्रैक्टिव लुक देगा।

व्हाइट हाईलाइट

अगर आप बेहद सिंपल लुक पाना चाहती हैं तो आंखो पर केवल ऑरेंज और ग्रीन कलर का इस्तेमाल करें। ऑरेंज रंग आंखों के ऊपर लगाने के लिए और ग्रीन आंखों के नीचे। हल्का सा चाहें तो ब्लैक आईलाइनर लगा लें। व्हाइट कलर का इस्तेमाल आप लिप्स पर कर सकती हैं। व्हाइट और थोड़े से हरे कलर को मिक्स करके लिप्सटिक लगा लें।

मिक्स आईलाइनर

अगर आपको आईशैडो लगाना नहीं पसंद तो आप तीनों रंग का आईलाइनर लगा लें, यह मेकअप लुक भी काफी फेमस है और देखने में भी अच्छा लगता है।

हाइलाइटर

आजकल मेकअप ट्रेंड में हाइलाइटर भी काफी ट्रेंड में है। आंखों और लिप्स के अलावा आप गालों पर भी तिरंगा रंग के हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नेल आर्ट

चेहरे के साथ-साथ हाथों पर नेलपेंट के साथ भी जरुर कुछ युनीक करें। इसके लिए आप शिमरी, सिंपल और मैट तीनों तरह की नेल पेंट्स के साथ हाथ को सजा सकती हैं। तिरंगे के तीनों रंग की चूड़ीयां भी आप पहन सकती हैं। 

 

 

 

Content Writer

Harpreet