स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं Tricolor Cake

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 03:09 PM (IST)

हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को हर कोई अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करता है। कोई इस दिन स्पेशल डिशेज बनाता है तो कोई ध्वज फहराकर अपनी देश भक्ति प्रकट करता है। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ट्राइकलर केक बना सकते हैं। ट्राइ कलर केक के साथ आप स्वतंत्रता दिवस और भी खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

ताजा ब्रेड  - 2 पैकेट 
पीसी हुई चीनी - 1 चम्मच 
पिस्ता - 1 कप 
आम - 2 
अमरुद का जैम - 3 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 
काजू - 1 कप 
किश्मिश - 1 कप 
बादाम - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बर्तन में चीनी, गुलाब जल और मलाई मिलाएं।
2. इसके बाद तीनों चीजों को अच्छे से फेंट लें। 
3. थोड़ी सी चीनी में आम पीसकर डालें और उसे भी फेंट लें। 
4. फिर एक प्लेट में ब्रेड रखें और उसमें आम का मिश्रण लगा दें। 
5. ऐसे ही दूसरी ब्रेड रखें और उस पर मलाई का मिश्रण फैला दें। 
6. तीसरी स्लाइस पर आप अमरुद के जैम का मिश्रण लगाएं। 
7. इसके बाद तीनों स्लाइस पर काजू, किश्मिश, पिस्ता और बादाम लगा दें। 
8. केक की तीनों स्लाइस को आप दो भागों में काट लें। 
9. आपका ट्राइकलर केक बनकर तैयार है। फ्रिज में रखकर ठंडे-ठंडे केक का मजा लें। 


 

Content Writer

palak