Simple Rangoli Designs: दीवाली पर रंगोली डिजाइन से ऐसे सजाए घर

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:23 PM (IST)

त्यौहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है। लोगों को सबसे ज्यादा एक्साइटमैंट दीवाली की ही होती है। दीवाली से कई दिन पहले ही वे अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट शुरू कर देते हैं। बहुत-से लोग दीवाली पर अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रंगोली बनाते हैं। इससे घर के आंगन की शोभा बढ़ जाती है और यह घर में आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स के बारे में बताएंगे। आइए जानिए ऐसे ही कुछ रंगोली आइडियाज के बारे में

रंगोली के डिजाइन

दीवाली पर फ्लॉटिंग रंगोली बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए एक बड़े मिट्टी के बाउल में पानी डाल लें और थोड़ा-सा टेलकम पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-सा लाल रंगोली का रंग डाल दें और मनपसंद फूलों से आप कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो इसमें फ्लॉटिंग कैंडल भी डाल लें जिसमें से सुंगध भी आए। 

Flower Rangoli Design - फ्लावर रंगोली डिजाइन

Simple Rangoli Design with flowers -  सिंपल रंगोली डिजाइन विथ फ्लावर 

फूलों की रंगोली
फूलों की रंगोली आप अपने मंदिर और घर के आंगन दोनों में बना सकते हैं। इसके लिए गेंदे के फूलों की माला और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल बेहतर रहता है। इसे बनाने के लिए पहले किसी चॉक की मदद से फर्श पर डिजाइन बना लें और फिर उस पर रंग-बिरंगे फूल-पत्तियों से भरें।

Easy Flower Rangoli - इजी फ्लावर रंगोली 

Rangoli Designs with Flowers Petals - रंगोली डिजाइन विद फ्लावर पेटल्स

अनाज की रंगोली
आप अपने घर में दाल और अनाज का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले फर्श पर चॉक से मनपसंद डिजाइन बना लें और फिर उसे राजमा, हरी दाल, पीली दाल और अनाज से डैकोरेट करें। इसके किनारों पर दिए या मोमबत्तियां भी रखें जो रंगोली को हाईलाइट करेगी।

New Rangoli Design - न्यू रंगोली डिजाइन 


दीपक की रंगोली
आप बिना किसी रंग के सिर्फ दीयों से भी रंगोली बना सकते हैं। इससे आंगन में लाईट जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे। दीए की रंगोली बनाना भी बहुत आसान है। दीयों के साथ-साथ आप बीच में फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Diya Rangoli Designs - दिया रंगोली डिजाइन  



 

मोतियों की रंगोली
इसके लिए रंग-बिरंगे मोतियों और सिपियों से भी रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पहले चॉक से कोई डिजाइन बना लें और फिर उसे मोतियों से डैकोरेट करें। यह रंगोली देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगी।

Diwali Special Rangoli - दिवाली स्पेशल रंगोली 


Free Hand Rangoli Design - फ्री हैंड रंगोली डिजाइन

Floral Rangoli Design - फ्लोरल रंगोली डिजाइन 

Content Writer

Anil salwan