दशहरे पर बनाएं ये 2 टेस्टी डिशेज, त्योहार का मजा हो जाएगा दौगुणा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 01:41 PM (IST)

आज से शारदीय नवरात्रि का समापन होने जा रहे है। नवरात्रि खत्म होते ही अगले दिन विजयदशमी यानी की दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। भारतीय त्योहारों में से दशहरा भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के पकवान बनाकर लोग अपने त्योहारों की शोभा बढ़ाते हैं। अगर इस दशहरा आप भी कोई खास डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये दो रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मिष्ठी दोई 

इस दशहरा आप बंगाल की पॉप्युलर डिश मिष्ठी दोई बनाकर खा सकते हैं। इस डिश के शानदार स्वाद के साथ आपके त्योहार का मजा दौगुना हो जाएगा।

सामग्री 

दूध - 3 लीटर 
शक्कर - 500 ग्राम
ड्राई फ्रूट्स - 2 कप 
दही - 130 ग्राम

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप पैन में दूध को अच्छे से गर्म कर लें। 
2. इसके बाद इसमें शक्कर डालकर उबाल लें। 
3. दूध को बीच में अच्छे से चलाते रहे। तबतक दूध को पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए। 
4. इसके बाद दूध को गैस से उतार लें। 
5. एक पैन में बनी हुई शकर डालकर गर्म करें। 
6. धीमी आंच पर शक्कर को पकाएं। यह ध्यान रखें कि शक्कर न जले। 
7. इसके बाद इसमें दही डालें। दही को शक्कर में अच्छे से घुलने दें। 
8. तैयार किए हुए मिश्रण को कपड़े से ढककर किसी गर्म जगह पर 5-6 घंटे के लिए रख दें। 
9. तय समय बाद जैसे दूध जम जाए तो इसे फ्रिज में 3-4 घंटे के लिए रखें। 
10. आपकी मिष्ठी दोई बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

श्रीखंड 

आप गुजरात और महाराष्ट्र की लोकप्रिय डिश श्रीखंड इस दशहरा पर बना सकते हैं। श्रीखंड के खास स्वाद के साथ आप दशहरे का मजा ले सकते हैं। 

सामग्री 

दही - 600 ग्राम
शुगर - 200 ग्राम 
इलायची पाउडर - 4 ग्राम
केसर - 6 ग्राम
गुलाब जल - 5 चम्मच 
ड्राई फ्रूट्स - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप दूध में केसर को अच्छे से भिगो दें।
2. इसके बाद दही को किसी कपड़े में डालकर 3-4 घंटे के लिए ठंडी जगह पर रख दें। 
3. फिर दही को छलनी के साथ छान लें और इसमें शुगर मिक्स करें। 
4. अब इसमें केसर, गुलाब जल और इलायची पाउडर डालें। 
5. आपका दही श्रीखंड बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 


 
 

Content Writer

palak