Rakhi Special Recipe: भाई को दें खास तोहफा इन 3 लाजवाब रेसिपीज के साथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 01:32 PM (IST)

भाई-बहन का त्योहार कल यानी की 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई की पसंद की सारी चीजें खरीदकर बहन उन्हें तोहफे में देती हैं। भाई का मुंह मीठा करवाने के लिए भी एक से बढ़कर एक मिठाई लाकर देती है। लेकिन अगर इस बार आप भाई के लिए घर की मिठाई गिफ्ट करने के लिए सोच रही हैं तो यह तीन रेसिपीज एकदम बेस्ट रहेंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दही श्रीखंड 

आप राखी के त्योहार पर भाई के लिए दही श्रीखंड बना सकते हैं। हिंदू परंपराओं में दही खिलाना काफी शुभ माना जाता है। आसान सी रेसिपी दही श्रीखंड के साथ आप भाई का मुंह मीठा कर सकते हैं। 

सामग्री 

दही - 3 कप 
केसर  - 2 चम्मच 
मावा - 2 कप 
इलायची - 3 
चीनी - 4 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप दही बर्तन में डाल लें। 
2. फिर इस दही में मावा, इलायची, केसर, चीनी मिलाएं। 
3. सारी चीजों को दही में अच्छे से मिलाएं। 
4. आपका दही श्रीखंड बनकर तैयार है। अगर आप चाहें तो इसमें काजू, बादाम और पिस्ता भी मिला सकते हैं। 

अलग स्टाइल में खीर 

आपने सिंपल तरीके से खीर कई बार बनाई होगी। लेकिन इस बार आप एक अलग तरह की रेसिपी के साथ खीर बना सकते हैं। 

सामग्री 

दूध - 2 कप 
चावल - 1 कप 
घी - 3 चम्मच 
बादाम - 1 कप 
पिस्ता  - 1 कप
काजू - 1 कप 
चिरौंजी - 2 चम्मच 
केसर - 1 कप 
चीनी - 4 चम्मच 
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
पिसा हुआ नारियल - 1 कप

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले दूध को थोड़ा सा गुनगुना कर लें। फिर इसमें केसर मिलाएं ।
2. इसके बाद चावल को कम से कम 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। 
3. तय समय के बाद चावलों का पानी छानकर चावल सूखा लें। 
4. चावल जैसे सूख जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीस लें। 
5. एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू बादाम, पिस्ता, चिरौंजी डालकर भून लें। 
6. कम से कम 3-4 मिनट के लिए मिश्रण को अच्छे से भून लें। 
7. फिर इसे किसी प्लेट में निकालें। 
8. अब एक पैन में दूध डालें और उसमें पिसे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पका लें। 
9.  मिश्रण बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि बर्तन के साथ खीर न लग जाएं। 
10. अब इसमें चीनी मिलाएं। चीनी मिलाने के बाद 10 मिनट के लिए पकने दें। 
11. मिश्रण में केसर, पिसा हुआ नारियल, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, पिस्ता मिलाएं। 
12. आपकी खीर बनकर तैयार है। ठंडी होने के बाद फ्रिज में रख दें। 
13. ठंडी-ठंडी खीर के साथ भाई का मुंह मीठा करवाएं। 

काजू-पिस्ता रोल 

आप भाई के लिए काजू पिस्ता रोल भी बना सकते हैं। 

सामग्री 

काजू - 5 कप 
शक्कर - 2 चम्मच 
चीनी - 4 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1 चम्मच 
पिस्ता - 5 कप 
सिल्वर लीफ - 4 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप काजू को पानी में भिगो कर और पिस्ता को छिल कर रख लें। 
2. इसके बाद दोनों चीजों को अलग-अलग तरह से पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। 
3. फिर शक्कर को काजू में मिलाएं और पिस्ता को चीनी के साथ मिला दें। 
4. दोनों चीजों को अलग-अलग पैन में पकाएं। 
5. मिश्रण में जैसी चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। 
6. अब इन्हें कढ़ाई में से निकालकर अलग-अलग शीट्स में रख लें। 
7. पिस्ता और काजू की अलग-अलग परत को रोल कर लें। 
8. रोल करने के बाद इन्हें छोटे-छोटे पीसों में काटें। इसके बाद सिल्वर लीफ से गर्निश करें। 
9. आपका काजू-पिस्ता बनकर तैयार है। ड्राई-फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

इन तीन मजेदार रेसिपीज के जरिए आप अपने और भाई के रिश्तों में मिठास भर सकते हैं। 

Content Writer

palak