Vastu Tips: घर में ये चीजें रखने से दूर हो सकती है जीवन की हर समस्या

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 11:04 AM (IST)

वास्तु अनुसार, घर की दिशाएं व सामान भी हम पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए कई बार कड़ी मेहनत का उचित फल ना मिलने का कारण घर का वास्तुदोष होता है। ऐसे में आप घर पर कुछ बदलाव करके वास्तुदोष को दूर कर सकती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर की सुख-समृद्धि व आर्थिक मजबूती के लिए किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है...

आर्थिक मजबूती के लिए

वास्तु अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखना चाहिए। एक्वेरियम में 1-1 काले और सुनहरे रंग की मछली रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

घर की पश्चिमी दिशा शनि यंत्र स्थापित करें। मान्यता है कि इससे घर-परिवार पर शनिदेव की कृपा रहती है। ऐसे में जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।  ‌‌‌

घर में बनी रहेगी खुशहाली

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र अनुसार, घर के मुखिया द्वारा रोजाना शिव जी और चंद्र देव के मंत्रों का जप करने से परिवार में मजबूती आती है। इससे घर में खुशहाली भरा माहौल रहता है।

सुख-शांति के लिए

घर की सुख-शांति के लिए कमरे की खिड़कियों में क्रिस्टल लगाएं। इसपर सूर्य की किरणें पड़ने पर इंद्रधनुष की आकृति बनती है। मान्यता है कि इससे घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर-परिवार में सुख-शांति व खुशहाली भरा माहौल रहता है।

सुख-समृद्धि के लिए

वास्तु अनुसार, घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। घर का मेन गेट दो पल्लों वाला होना चाहिए। साथ ही इसका रंग घर के कमरों से अलग हो। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Content Writer

neetu