कम बजट में सजाना है आशियाना, तो पुरानी साड़ियों के साथ दिखाएं Creativity

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 12:03 PM (IST)

अकसर जिन चीजों का हम इस्तेमाल सालों से नहीं कर रहे होते उसे फेंक देते हैं। क्योंकि हम साेचते हैं कि जो चीजें सालों से किसी काम नहीं आई तो अब क्या आएगी, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि पुरानी चीजों से हम अपने घर का नक्शा तक बदल सकते हैं। साड़ी काे ही देख लीजिए इसे हम जैसे चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके वार्डरोब में भी अगर ढेर सारी पुरानी  साड़ियां हैं तो उसे निकालिए और क्रिएटिविटी दिखाकर घर की चीजें बना डालें 


कुशन कवर

अगर आपकी सिल्क की साड़ी फट गई है और आप इसे पहन नहीं सकती हैं तो इसका इस्तेमाल  कुशन कवर के लिए करें। साड़ी जितनी  रंगीन होंगी कुशन कवर उतने सुंदर होंगे। आप इन कुशन कवर का यूज घर पर आसानी से कर सकती हैं।


 मेज पोस

 सिल्क की साड़ियों का पल्लू बहुत ही सुंदर होता है। ऐसे में आप साड़ी के पल्लू को निकालकर उससे मेज पोस बना सकती हैं।  आप पहने साड़ी के पल्लू को निकाल लें और फिर दूसरी तरफ से उसे साड़ी के बाकी हिस्सों से मिला दें। चारों तरफ से अच्छे से मिलाने के बाद आपका मेज पोस तैयार हो जाएगा। 

रजाई

पुरानी सिल्क साडिय़ों का इस्तेमाल आप  रजाई के लिए भी कर सकती हैं। पुरनी साड़ियों से आप पैचवर्क वाली रजाई बना सकती हैं, इससे आपके बेडरूम के लुक में भी बदलाव आ जाएगा।


पर्दे

पर्दो को बजार से खरीदने की बजाय पुरानी साड़ी को इसके लिए यूज कर सकती हैं। शिफॉन, जॉर्जेट यहां तक की सिल्क साड़ी के पर्दे भी बेहद खूबसूरत लगेंगे। सामान्य पर्दों के साथ मिलाकर भी बीच में सिल्क की साड़ी के पर्दे लगा सकती हैं। 

दुपट्टा या शाॅल बनाएं


सिल्क की साड़ी होने पर आप इससे दुपट्टा तैयार कर इसे प्लेन सॉलिड कलर वाले कुर्ते या पैंट के पेयर कर सकती हैं। आप दो अलग साड़ियों को आधे-आधे हिस्से में काटकर इस्तेमाल में ला सकती हैं और इसे शाॅल की तरह लपेट सकती हैं। यह ठंड से बचाने के साथ- साथ आपको रॉयल लुक भी देगा। 

Content Writer

vasudha