भाइयों को बांधे होममेड राखी, प्यार होगा और भी गहरा

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 12:57 PM (IST)

भाई बहन का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें खट्टे मिट्ठे पल दोनों शामिल होते है। राखी के त्योहार पर भाई अपनी बहनों को तोहफा देकर इस त्योहार को ओर भी खास बना देते है। वहीं बहने में अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने भाई के लिए सबसे बेस्ट राखी चुनती है। इस राखी पर अपने भाई के प्रति प्यार को बताते हुए खुद घर पर राखी बनाए। जिसमें आपके साथ- साथ उनकी पसंद भी शामिल हो। चलिए आज आपको कुछ अलग तरह की होममेड राखी बनाने के तरीके बताते है, जिससे आप बिना किसी दिक्कत के घर पर राखी बना सकती हैं। 

ईयरबड्स राखी

इसके लिए ईयरबड्स का ऊपर का हिस्सा कट कर लें। एक रिबन या धागे पर गोल या अपने पसंद के हिसाब का शेप कट कर के आप उस शेप के हिसाब से ईयरबड्स का ऊपर वाला हिस्सा चिपका सकते है। इसे और सुंदर दिखाने के लिए आप नेलपेंट से कलर भी कर सकते है।  

 

पेपर राखी 

आइवरी शीट लेकर उस पर ग्लिटर लगा कर किसी भी शेप में कट करके एक धागे या रिबन पर चिपका दें। इसे ओर अधिक सुंदर बनाने के लिए इस पर बीड्स भी लगा सकते है।

क्विलिंग (quilling )राखी 

क्विल्लिंग का मतलब है की आइवरी पेपर के पतले -पतले लाइन कट करना फिर उन्हें गोल गोल रोल करना होता है। इन रोल्स को आपस में जोड़ कर आप अपनी पसंद की आकृति दे सकती है। इसे एक सुंदर शेप देते हुए आप अलग पेपर कलर्स का इस्तेमाल कर सकते है।

मोती वाली राखी 

सिंपल धागे पर मोती लगा सकते है या बाजार से बीड्स खरीद कर उसमे धागे डाल कर उसे ट्रेडिशनल राखी का रूप दे सकते है। रुद्राक्ष भी बीड्स की जगह इस्तेमाल किए जा सकते है। 

क्रोशिया राखी 

क्रोशिया राखी बनाने के लिए क्रोशिया की मदद से धागे या ऊन के फूल बना सकते है। इन्हे आपस में जोड़ने के लिए इनमें अलग अलग कलर्स का भी इस्तेमाल कर सकते है।

राखी बॉक्स 

अगर आपका भाई आपसे मिलने नहीं जा सकती तो आप उसे यह राखी बॉक्स भेज सकती है। यह बॉक्स आप किसी भी कार्डबोर्ड या पुराने डिब्बे से बना सकती है। इसे वेलवेट यानी मखमल के कपड़े, कागज के साथ सजा सकती है। इसके बाद इसमें होममेड मिठाई, राखी रख कर उन्हें भेज सकती हैं। 


 

Content Writer

khushboo aggarwal