Summer Special: स्वाद के साथ सेहत का खजाना है सेब का मुरब्बा

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 01:35 PM (IST)

सेब स्वादिष्ट होने का साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों के मौसम में आप सेब का मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं।इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। तो चलिए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

सेब - 2 किलो 
चीनी - 2 किलो 
नींबू - 3
इलायची पाउडर - 2 चम्मच 

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप सेब को अच्छे से धोकर छील लें। 
2. इसके बाद आप किसी बर्तन में पानी डालकर सेब को डाल दें।
3. पानी को उबालने के लिए रखें। पानी उबलने के बाद उसमे छिले हुए सेब डाल दें। 
4. 15-20 मिनट के लिए पकाएं। जब सेब नर्म हो जाएं तो आप गैस बंद कर दें। 
5. सेब किसी बर्तन में निकाल कर रख दें। फिर चाशनी तैयार कर लें। 
6. चाशनी बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी और चीनी डाल दें। 
7. जब चीनी पानी में घुल जाए तो फिर आप उसमें सेब और इलायची पाउडर डाल दें।
8. चाशनी को अच्छे से गाढ़ी होने दें और फिर गैस को बंद कर दें। 
9. आप 2 दिन तक सेब को चाशनी में ही पड़े रहने दें और फिर उसमें नींबू का रस मिला दें। 
10. नींबू का रस मिलाने के बाद आप इसे 1-2 बार चलाएं। 
11. आपका स्वादिष्ट सेब का मुरब्बा बनकर तैयार है। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और इसका भरपूर स्वाद ले सकते हैं। 


 

Content Writer

Vandana