स्नैकस में फटाफट से बनाएं सिंधी छोला, हर कोई चाटता रहेगा उंगलियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 01:18 PM (IST)

स्नैकस में अगर कुछ यमी खाना हो तो सबसे पहले समोसे, पकौड़े ही याद आते हैं। लेकिन आप इस बार स्नैकस में अलग तरह की डिश भी बनाकर खा सकते हैं। छोले एक ऐसी डिश होती है जिसे हर कोई बहुत ही चाव से खा लेता है। आप छोले से एक नहीं बल्कि अलग-अलग तरह की रेसिपीज भी बना सकते हैं। छोले खाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप छोले के साथ एक नई तरह की डिश बना सकते हैं। सिंधी छोला चाप आप स्नैकस के तौर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

काबुली चना - 600 ग्राम
प्याज - 3-4 
टमाटर - 2-3 
लहसुन - 1 कली
हरी मिर्च - 2 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
तेल - 4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
अदरक - 1 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप काबुली चने को एक रात के लिए भिगोकर छोड़ दें। 
2. फिर इसके बाद अगले दिन उन्हें प्रेशर कुकर में थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें। 
3. एक प्लेट में प्याज, अदरक, टमाटर और हरी मिर्च काट लें। 
4. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। 
5. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक फ्राई करें। 
6. इसके बाद इसमें काबुली चना डाल दें। 
7. काबुली चना डालने के बाद ऊपर से थोड़ी लाल मिर्च और गर्म मसाला पाउडर मिलाएं। 
8. अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए पकाएं। 
9. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
10. आपके टेस्टी सिंधी छोला चाप बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Content Writer

palak