लॉकडाउन में बच्चों के लिए बनाएं रेड वेलवेट कप केक

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2020 - 03:21 PM (IST)

रेड वेलवेट कप केक की सामग्री

बटर- 100 ग्राम
कैस्टर चीनी- 200 ग्राम
वेनिला एसेंस- 1 टीस्पून
अंडे- 2
छाछ- 175 मि.ली.
फूड कलर- 1/2 टीस्पून (लाल रंग का)
आटा- 175 ग्राम
कॉर्न फ्लोर- 25 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 3/4 टीस्पून
कोको पाउडर- 1 टेबलस्पून
सफेद सिरका-  टीस्पून
सोडा बाइकार्बोनेट- 1टीस्पून

क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए

मक्खन- 50 ग्राम
क्रीम चीज- 125 ग्राम
आइसिंग शुगर- 300 ग्राम

रेड वेलवेट कप केक बनाने की वि​धि

- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करने के लिए रखें।
- एक बाउल में मक्खन और चीनी को डालकर मिक्स करके क्रीम तैयार करें।
- अब उसमें अंडे डालकर फेंट लें।
- फिर आटा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, कोको पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक अलग बाउल में छाछ और रेड फूड कलर गहरा लाल रंग होने तक मिलाएं।
- एक कटोरी में‌ सिरका, सोडा बाइकार्बोनेट को एक साथ बुलबुले आने तक मिलाएं।
- फिर इसे सारे मिश्रण में मिलाकर मफिन मोल्ड्स में डालें। 
- इसे 15 - 20 मिनट तक बेक होने के लिए ओवन में रखें।
- आपका रेड वेलवेट कप केक बनकर तैयार है।
- इसे ठंडा होने के बाद पाइपिंग क्रीम के साथ सजाएं। 

इसे घर पर होने वाली बच्चों की पार्टी के लिए बनाएं और उन्हें खिलाएं। 
 

Content Writer

Sunita Rajput