बच्चों के लिए बनाएं कच्चे आम की जेली

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 02:18 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। पके आम ही नहीं बल्कि कच्चे आमों के साथ भी आप स्वादिष्ट रेसिपीज तैयार कर सकते हैं। बच्चे भी आम बहुत ही चाव से खा लेते हैं। आपने आम की चटनी तो कई बार खाई होगी। लेकिन इस बार आपको आम की जेली बनाना बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री

कच्चे आम - 3-4 
फूड कलर - 2 चम्मच 
काला नमक - 1/2 चम्मच 
नारियल - 1 कप( कद्दूकस किया हुआ)
चीनी - 2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 

बनाने की विधि 

1. जेली बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को कद्दूकस कर लें। 
2. फिर कद्दूकस किए हुए आम में नमक और फूड कलर मिलाएं। 
3. इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए धूप में रख दें। 
4. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें आम के मिश्रण को डालकर अच्छे से भून लें। 
5. 5-10 मिनट तक भूनने के बाद इसमें नारियल और चीनी मिलाकर 5 मिनट के लिए पका लें। 
6. तय समय के बाद गैस बंद कर दें और इसे मिश्रण को जेली के आकार में बना लें। 
7. फिर जेली को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। 
8. आपकी स्वादिष्ट कच्चे आम की जेली बनकर तैयार है। ठंडी-ठंडी बच्चों को सर्व करें। 


 

Content Writer

palak