Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी से जुड़ी इन ऐतिहासिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 03:45 PM (IST)

भारत देश को आजादी दिलवाने में महात्मा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अलग-अलग जगह पर कई आंदोलन व सत्याग्रह किए थे। हम सभी जानते हैं कि 2 अक्तूबर को गांधी की जयंती होती है। इस खास मौके पर देशभर में राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय प्रोग्राम होते हैं। ऐसे आज हम आपको इस खास मौके पर गांधी जी से जुड़े कुछ खास ऐसिहासिक जगहों के बारे में बताते हैं। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने का मजा उठा सकते हैं। इसके साथ ही इससे आपके बच्चे देश की आजादी के मुल्यों को करीब से जान पाएंगे।

पोरबंदर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पोरबंदर। यह गुजरात का एक खूबसूरत गांव है। बता दें, गांधी जी का जन्म इस गांव में ही हुआ था। इसी जगह पर उन्होंने अपना बचपन बीताया। आप यहां पर गांधी का पैतृक यानि उनके दादा-परदादा का घर भी देख सकते हैं। इसके साथ ही पोरबंदर का 'पोरबंदर बीच' यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

वाराणसी

गांधी जी काा वाराणसी से गहरा संबंध माना जाता है। देश की आजादी के लिए किया असहयोग अंदोलन दौरान गांधी जी ने वाराणसी पर ही सन 1921 में काशी विद्यापीठ की आधारशिला रखी थी। मगर आजादी के बाद इसका नाम महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रख दिया गया। इस की स्थापना के पीछे का उद्देश्य भारत के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ा-लिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। ताकि आगे बढ़े होकर बच्चों को किसी के द्वारा बताएं तरीकों से चलने की जरूरत नहीं है। आपको यहां पर और भी कई एतिहासिक स्थान देखने को मिलेंगे।

अहमदाबाद

अहमदाबाद की साबरमती नदी के किनारे गांधी जी का 'साबरमती आश्रम' स्थित है। कहा जाता है कि यहां पर महात्मा गांधी जी अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ पूरे 12 साल रूके थे। आप यहां पर आश्रम के साथ मगन निवास, उपासना मंदिर हृदयकुंज, सोमनाथ छात्रालय, नंदिनी, उद्योग मंदिर जैसे अन्य एतिहासिक स्‍थलों पर भी घूमने का मजा ले सकते हैं।

दांडी

दांडी, गुजरात का एक छोटा मगर बेहद अहम शहर है। बता दें, महात्मा गांधी जी ने साबरमती से दांडी तक लगभग 268 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें करीब 24 दिन लग गए थे। इसके साथ गांधी जी द्वारा किया नमर सत्याग्रह परिणति भी इसी जगह का हिस्सा माना जाता है। इस एतिहासिक जगह पर देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।  

दिल्ली

भारत का दिल कहलाने वाली दिल्ली भी एतिहासिक जगहों में से एक है। यहां पर आपको ऐसी बहुत सी जगहें मिलेगी जिससे आप गांधी जी के जीवन को करीब से जान पाएंगे। दिल्ली का बिरला हाउस गांधी जी को समर्पित एक ऐत‍िहास‍िक संग्रहालय है। इसके साथ दिल्ली का मशहूर स्थल राजघाट भी महात्मा गांधी जी को समर्पित है। बता दें, अपने जीवन के अंतिम दौर के करीब 144 दिन गांधी जी ने इसी संग्रहालय में बिताए थे। ऐसे में इसे बेहद ही अहम स्थल माना जाता है।

 

 

Content Writer

neetu