सिर्फ 2 चीजों से बनाएं घर पर नेचुरल लिप बाम, सर्दियों में होंठ फटने की टेंशन होगी खत्म

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 01:12 PM (IST)

नारी डेस्क : सर्दियों के मौसम में होंठ फटना एक आम समस्या है। ठंडी हवा, पानी की कमी और धूप के कारण होंठों की नमी छिन जाती है, जिससे वे रूखे और पपड़ीदार हो जाते हैं। बाजार के महंगे लिप बाम या ग्लॉस कुछ समय के लिए ही राहत देते हैं, लेकिन उनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। ऐसे में घर पर बना नेचुरल लिप बाम सबसे अच्छा विकल्प है।

सर्दियों में क्यों फटते हैं होंठ?

सर्द हवाओं और कम हाइड्रेशन की वजह से स्किन की नमी खत्म हो जाती है। होंठों में तेल ग्रंथियां नहीं होतीं, इसलिए वे जल्दी सूख जाते हैं। इसीलिए उन्हें ऐसी चीज की जरूरत होती है जो अंदर तक नमी दे और होंठों का नेचुरल कलर बनाए रखे।

PunjabKesari

सिर्फ दो चीजों से बनाएं नेचुरल लिप बाम

1 चम्मच घी (Ghee)
1 चम्मच चुकंदर का रस (Beetroot Juice)
दोनों ही नेचुरल मॉइस्चराइज़र हैं। घी होंठों की ड्राइनेस खत्म करता है, जबकि चुकंदर का रस उन्हें नेचुरली गुलाबी टिंट देता है।

यें भी पढ़ें : दिनभर थकान महसूस हो रही है तो हो सकती है इस विटामिन की कमी!

लिप बाम बनाने का आसान तरीका

एक छोटे बाउल में घी लें।
इसमें चुकंदर का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
मिश्रण को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह थोड़ा जम जाए।
अब निकालें और आपका घर का बना नेचुरल लिप बाम तैयार है।
इसे रोज रात को सोने से पहले लगाएं। हफ्तेभर में ही होंठ मुलायम और गुलाबी दिखने लगेंगे।

PunjabKesari

इस लिप बाम के फायदे

होंठों को डीपली मॉइस्चराइज करता है।
डेड स्किन हटाकर नैचुरल पिंक कलर लाता है।
रोजाना इस्तेमाल से होंठ मुलायम, गुलाबी और चमकदार बनते हैं।
पूरी तरह केमिकल-फ्री और बजट-फ्रेंडली है।

इसे कैसे स्टोर करें : लिप बाम को छोटे कंटेनर में फ्रिज में स्टोर करें। यह 10–12 दिन तक ताजा रहता है। हल्का-हल्का लगाने पर दिनभर होंठों की नमी बरकरार रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static