न्यूजपेपर से करें नेल आर्ट कुछ इस तरह(Pix)

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2016 - 04:32 PM (IST)

लड़कियां अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए फैशन ट्रेंड के हिसाब से अलग-अलग तरह के नेल आर्ट करवाती हैं। आज हम आपको न्यूजपेपर नेल आर्ट करने के कुछ अासान से टिप्स बताएगें। तो आइए जानते हैं न्यूजपेपर से कैसे करें नेल आर्ट। 

जरूरी सामान 

1. बेस कोट
2. व्हाइट नेल पॉलिश
3. कैंची
4. पानी
5. अखबार    

लगाने का तरीका

1. सबसे पहले बेस कोट नेल पर लगा लें।
2. बेस कोट सुखने के बाद व्हाइट नेल पॉलिश लगाएं।
3. अब पेपर को छोटे टुकड़ो में कैंची की सहायता से काट लें।
4. अब उन पेपर को पानी में भिगो के अपने नेल पर 10 से 15 सैकेंड के लिए चिपकाए रखे।
5. उन पेपर को अपने नाखूनों से हटा दे।

बस इन आसान तरीकों से न्यूजपेपर से करें नेल आर्ट और नाखूनों को बनाएं खूबसूरत।

Punjab Kesari