ब्रेकफास्ट में बनाएं हैल्दी खीरा थालीपीठ

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 12:44 PM (IST)

खीरा बहुत से लोगों की रुटीन का हिस्सा है। सलाद बिना खीरे के अधूरा ही है। इसमें 80%पानी पाया जाता है। इसका सेवन करके आपका पेट एकदम ठंडा रहता है। त्वचा के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। आप खीरे के साथ स्वादिष्ट रेसिपी भी बनाकर खा सकते हैं। ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप खीरा थालीपीठ बनाकर खा सकते हैं। इस डिश को बनाना बहुत ही आसान है। किचन में मौजूद चीजों से ही आप इसका स्वाद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

खीरा - 5-6
गेंहू का आटा - 2 कप 
बेसन - 1 कप 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच 
सफेद तिल - 2 चम्मच 
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच 
हरी मिर्च - 2 
हरा धनिया - 2 कप 
रिफाइंड ऑयल - 3 बड़े चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप खीरे को धोकर छील लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें। 
2. इसके बाद खीरे का पानी निकालें।  इसमें गेहूं का आटा, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सफेद तिल, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया पाउडर मिलाएं। 
3. फिर इस सारे मिश्रण को हाथों से या फिर किसी व्हिस्क से अच्छे से मिला लें। 
4. ऐसे मिलाएं कि आटे या फिर बेसन में गांठे न बनें। 
5. इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं, ताकि बैटर  हाथों में अच्छे से आ जाए। 
6. फिर तवा गर्म कर लें और इस पर तेल डालें। 
7. अब हाथों को गीला कर लें और मिश्रण को तवे पर  डालें। 
8. हल्के हाथों के साथ मिश्रण को फैला लें। 
9. इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण को जल्दी फैलाएं,ताकि यह तवे पर इकट्ठे न हो जाए। 
10. मिश्रण को पतला कर चारों तरफ से फैलाएं और साइड पर तेल डाल दें। 
11. जब यह एक तरफ से पक जाए तो दूसरी ओर से भी अच्छे से सेंक लें। 
12. दोनों तरफ से पक जाने पर किसी प्लेट में निकाल लें। हरी चटनी के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं। 


 

Content Writer

palak