करवा चौथ पर रिटर्न Gift देकर पति को करें खुश, यहां से लें आइडिया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 10:56 AM (IST)

करवा चौथ पर हर साल पति अपनी पत्नी को गिफ्ट देकर इस दिन को खास बनाते है। पत्नियों को बहुत ही कम मौका मिलता है जब वह अपने पति को किसी तरह का सरप्राइज दे सकती है। इस करवाचौथ पर आप अपने पति को भी रिटर्न गिफ्ट में कुछ स्पेशल देकर खुश कर सकती है। गिफ्ट देते समय अपने बजट के साथ उनकी पसंद को जरुर ध्यान में रखें। अगर आप यह सोच नहीं पा रही कि पति को क्या गिफ्ट दें जो यहां से आप आइडिया ले सकती हैं।


कफलिंक 

पति की किसी भी सिंपल टी शर्ट को स्टाइलिश बनाने के लिए कफलिंग बहुत ही अच्छा गिफ्ट है। किसी स्पेशल पार्टी या मीटिंग पर जाते हुए वह इस कफलिंग का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप अलग डिजाइन व कलर के कफलिंग ले सकती है।

हैंड एक्सेसरीज 

आजकल लड़कियों की तरह लड़के भी हैंड एक्सेसरीज पहना काफी पसंद करते है इसके लिए आप लेदर, गोल्ड या सिल्वर का बना ब्रेसलेट ले सकती है। इसी के साथ उन्हें सुंदर वॉच गिफ्ट कर सकती हैं। इसकी जगह आप उन्हें की- चेन भी दे सकती हैं। 

 

मूवी टिकट

करवाचौथ के दिन को ओर स्पेशल बनाने के लिए आप उस दिन नाइट की मूवी टिकट बुक करवा सकती है। इतना ही नहीं आप पति व उनके दोस्तों के लिए भी मूवी पार्टी आरेंज कर सकती है। 

गैजेट

अगर आपके पति को गैजेट बहुत पसंद है तो आप उनके लिए नया लैपटॉप, हैडफोन, फोन गिफ्ट कर सकती है। 

 

सनग्लास 

किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो या बाहर कहीं जाना हो लड़के अक्सर ही सनग्लास पहना पसंद करते है। लड़कों को गिफ्ट देने के लिए यह एक परफेक्ट गिफ्ट है। सनग्लास उनकी जरुरत को पूरा करने के साथ उन्हें एक स्टाइलिश लुक भी देगा।

Content Writer

khushboo aggarwal