Kitchen Decor:  इको फ्रेंडली फर्नीचर  से तैयार करें अपनी रसोई, आसानी से हर सामान होगा ऑर्गेनाइज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 01:08 PM (IST)

घर में एक किचन ही ऐसी होती है जिसकी मालकिन सिर्फ आप ही होती हैं। इसमें सिर्फ और सिर्फ आपका राज चलता है, ऐसे में इसके रख- रखाव की जिम्मेदारी भी आप पर ही होती है। नया घर बनते समय हर महिला को सबसे बड़ी टैंशन होती है अपनी किचन की, क्योंकि अगर वह सुंदर नहीं होगी तो खाना बनाने में मन भी नहीं लगेगा। 

किचन चाहे छोटा हो या बड़ी हर महिला चाहती हैं कि उसकी किचन ऐसो हो जिसे देखते ही सामने वाले के मुंह से वाह ही निकले। ऐसे में किचन को सुंदर और स्टाइलिश बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। अगर किचन को लेकर बजट ज्यादा नहीं है तो  आपकी समस्या का हल निकालने के लिए हम कुछ आइडियाज लेकर आए हैं। 


रसोई के लिए आप इस तरह इको फ्रैंडली फर्नीचर यूज कर सकते हैं। ये रसोई की मेज, अलमारी और कुछ अतिरिक्त भंडारण स्थान के रूप में बहुत मजबूत हैं जिन्हें आप टेबल के नीचे बना सकते हैं या उन्हें ट्रेंडी लुक के लिए दीवार पर चिपका सकते हैं। 


आप रसोई के पूरे डिजाइन के लिए लकड़ी के पेलेट का उपयोग कर सकते हैं। चाहें तो खुद का भी डिजाइन करवा सकते हैं। इस तरह का फर्नीचर ना सिर्फपर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि इसकी मदद से आप एक किफायती रसोई तैयार कर सकती हैं। 


यदि आपको फलों और सब्जियों को ताजा और लंबे समय तक रखने के लिए भंडारण क्षेत्र की आवश्यकता है तो इस तरह का  कैबिनेट अच्छा ऑप्शन है। यह आपके समान को सेफ तो रखेगा ही साथ में देखने में भी  काफी Attractive लगेगा।  

 
रसोई के फर्नीचर डिजाइन के लिए लड़की हमेशा कसौटी पर खरी उतरी है।  बजट के आधार पर, आप भी प्लाई, सागौन, आम, ओक, चेरी, महोगनी और अधिक जैसे लकड़ी के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं। 


 लकड़ी को मनचाहे रंग में रंगा जाता है। आप चाहें तो इस तरह के टेबेल में पहियों को भी जोड़ा जा सकता है।  इसे एक तरफ से दूसरी तरफ आसानी से ले जाया जा सके।


 

Content Writer

vasudha