बची हुई रोटी से मिनटों में तैयार करें Delicious उपमा, सब चाटते फिरेंगे उंगलियां

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2023 - 11:29 AM (IST)

रात को रोटी जब ज्यादा बन जाए तो वह अक्सर बच जाती है जिसके कारण उसे फैंकना पड़ता है। लेकिन बची हुई रोटी के साथ आप स्वादिष्ट रेसिपीज भी तैयार कर सकते हैं। आज आपको उपमा की ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप बची हुई रोटी के साथ बना सकते हैं। यह स्वाद में भी लाजवाब होती हैं और इससे आपका पेट भी आसानी से भर जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

रोटी - 4-5
तेल - जरुरतअनुसार
राई - 1/4 चम्मच 
प्याज - 2 बारीक कटे हुए 
करी पत्ता - 5-6 
हरी मिर्च - 1-2 कटी हुई 
गाजर - 2 बारीक कटी हुई
मटर - 1  कप 
शिमला मिर्च - 1 कटी हुई 
नमक - स्वादअनुसार
हल्दी - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च - 1 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले बची हुई रोटियों को बारीक-बारीक तोड़कर पीस लें। 
2. इशके बाद एक बर्तन में तेल डालें। 
3. जैसे तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ता, प्याज, हरी मिर्च डालकर भूनें। 
4. मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके पैन में मटर, गाजर, शिमला मिर्च डालें। 
5. सारे मिश्रण को कम से कम 1 मिनट के लिए पका दें। 
6. फिर पकी हुई सब्जियों के मिश्रण में नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिला दें। 
7.  सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके मिश्रण पर हल्का सा पानी छिड़के। 
8. सब चीजों को मिक्स कर दें। 
9. आपका टेस्टी उपमा बनकर तैयार है। 
10. हरा धनिया गर्निश करके सर्व करें।  

Content Writer

palak